चीन ने धर्म को मानने वाले नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए कहा

बीजिंग। चीन की सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने मेंबर्स के व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए एक नोटिस जारी किया है। इसमें राजनीतिक अफवाह फैलाने वालों को सजा देने और धर्म या किसी भी प्रकार के धार्मिक मान्यताओं को मानने वाले मेंबर्स को पार्टी छोड़ने के लिए कहा गया है। इस नए नियमों में पार्टी मेंबर्स को सरकारी नीतियों के खिलाफ बोलने और पार्टी को एकता को नुकसान पहुंचाने वालों को दंड देने की बात कही गई है।

चीन: धर्म को मानने वाले लोगों को पार्टी छोड़ने के लिए कहा

जब से शी जिनपिंग चीन के अनिश्चितकाल के राष्ट्रपति बने हैं, तभी से भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए देश में कार्रवाई और ज्यादा तेज हो गई है। शी जिनपिंग ने चीन में छह साल पहले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। जिनपिंग की अपने पार्टी मेंबर्स को वफादार, अनुशासित, ईमानदार रहने के लिए चेतावनी दी है।

चीन में अनुशासन निरीक्षण के लिए केन्द्रीय आयोग के भ्रष्टाचार निगरानी ने रविवार देर को नोटिस जारी कर दिया गया था, लेकिन 18 अगस्त से प्रभावी रूप से लिखित रूप में कई आदेश दिए गए हैं, जो पहले से ही लागू हो चुके हैं। इसमें कहा गया है कि अगर किसी ने कानून तोड़ा, तो पार्टी मेंबर्स के खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है। वहीं, कई मामलों में पार्टी मेंबर्स को पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पहले हंबनटोटा और अब जाफना, चीन ऐसे बढ़ा रहा श्रीलंका में अपना प्रभाव

पार्टी द्वारा जारी हुए इस नोटिस में एक जगह कहा गया है कि सदस्यों और अधिकारियों को सही ढंग से लोगों द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग करना चाहिए, स्वच्छ और ईमानदार होना चाहिए, और व्यक्तिगत लाभ की तलाश करने वाली शक्ति या व्यवहार के किसी दुर्व्यवहार का विरोध करना चाहिए। नोटिस में कहा गया है कि देश का संविधान धर्म की आजादी की गारंटी देता है, लेकिन पार्टी आधिकारिक तौर पर नास्तिक है इसलिए पार्टी के सदस्यों को भी नास्तिक होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: इमरान खान के बाद चीन ने कहा, आपसी बातचीत से भारत-पाकिस्‍तान सुलझाएं मतभेद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+