सूप पी रही थी महिला..उसमें दिखा मरा हुआ चूहा, जांच के बाद फेमस रेस्टोरेंट बंद
Gammeeok Restaurant: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक जाने-माने रेस्टोरेंट गैमीओक को इसलिए अपने व्यवसाय पर ताला लगाना पड़ गया क्योंकि ग्राहक को सर्व किए गए सूप में मरा हुआ चूहा मिला था।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में जाने-माने रेस्टोरेंट गैमीओक (Gameeok Restaurant) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दो ग्राहकों की शिकायत के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच बिठाई थी जिसके बाद रेस्टोरेंट के खिलाफ फैसला सुनाया गया। रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया गया है।
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महिला दंपत्ति यहां के एक फेमस रेस्त्रां गैमीओक (Gameeok Restaurant) में डिनर करने के लिए गई थी। वहां उसने गौमांस और चावल का एक सूप ऑर्डर किया। वह सूप तो आ गया लेकिन इसके बाद जो हुआ वह दुनिया भर में वायरल हो गया। महिला ने इसका वीडियो भी साझा किया है।
सूप में मिला मरा हुआ चूहा
दरअसल, महिला को जो सूप दिया गया उसमें एक मरा हुआ चूहा पाया गया। महिला ने शोर मचाते हुए कहा कि यह मरा हुआ चूहा है और सूप के साथ ही उसे सर्व किया गया है। वीडियो में दिख भी रहा है कि किस रूप में चूहा मरा हुआ पड़ा हुआ है। दंपत्ति ने ऑर्डर में मरा चूहा परोसने के लिए रेस्तरां (Gameeok Restaurant) के खिलाफ मुकदमा दायर किया।
रेस्टोरेंट पर हुआ एक्शन
स्वास्थ्य विभाग ने निरीक्षण के बाद 15 मार्च को गैमीओक रेस्टोरेंट को फिलहाल बंद करने का आदेश दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर कोई रेस्टोरेंट चूहों के लिए अधिकृत नहीं है और हम आगे की जांच कर रहे हैं। विभाग ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता न्यूयॉर्क वासियों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है और यदि किसी रेस्टोरेंट में ऐसी स्थितियां हैं जो हमारे शहर के ग्राहकों को धमकाने का प्रयास करता है उसे बंद कर दिया जाएगा।
गैमीओक रेस्टोरेंट ने दी प्रतिक्रिया
गैमीओक रेस्टोरेंट ने आगे कहा कि जब हमने सूप को स्थानांतरित किया तो हमने इसे एक करछुल से चार बार परोसा, जबकि कर्मचारी इसे अपनी आंखों से देखते रहे। अगर कोई इतना बड़ा चूहा उसमें होता तो हमलोग उसे जाने ही नहीं देते। रिकॉर्डिंग प्रक्रिया की एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। हमने सूप बनाने की पूरी प्रक्रिया की जांच की, लेकिन हमें कोई समस्या नहीं मिली।












Click it and Unblock the Notifications