कुरान जलाने वाले Salwan Momika को स्वीडन में मारी गोली, कोर्ट में पेशी से पहले हत्या
Salwan Momika: स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने को लेकर विवादों में रहे इराकी मूल के ईसाई सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने स्टॉकहोम में उनके घर में घुसकर हमला किया। जिस वक्त गोली मारी गई, उस समय मोमिका टिकटॉक पर लाइव थे।
न्यूज एजेंसी एएफपी ने गुरुवार को बताया कि स्वीडन में 2023 में कुरान जलाने वाले और मुस्लिम देशों की आलोचना का सामना करने वाले एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

सलवान मोमिका (Salwan Momika) पर इस्लाम के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप थे और उन्हें गुरुवार को स्वीडन की अदालत में पेश होना था। हालांकि उनकी मौत के बाद स्टॉकहोम कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी। मोमिका और एक अन्य व्यक्ति सलवान नजीम पर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप था।
स्टॉकहोम की एक अदालत गुरुवार को फैसला सुनाने वाली थी कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कुरान जलाने वाले इराकी ईसाई सलवान मोमिका जातीय घृणा भड़काने के दोषी हैं या नहीं। अदालत ने कहा कि "प्रतिवादियों में से एक की मौत हो गई है" जिसके बाद फैसला टाल दिया गया।
ये भी पढ़ें: मुस्लिम डायरेक्टर Kabir Khan पहुंचे महाकुंभ, सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस, बोले-'इसमें हिंदू या मुस्लिम...'
Salwan Momika: 2023 में कुरान जलाने से उपजा विवाद
मोमिका ने 2023 में स्वीडन की मस्जिद के बाहर कुरान की प्रतियां जलाई थीं, जिसके बाद मुस्लिम देशों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने इसे इस्लाम के खिलाफ प्रदर्शन बताया था और स्वीडन की पुलिस से इसकी अनुमति मांगी थी।
Salwan Momika का बयान और विवादित विचार
घटना के बाद मोमिका ने कहा था कि उनका विरोध मुस्लिमों के खिलाफ नहीं बल्कि उनके विचारों के खिलाफ है। उन्होंने इस्लाम पर नकारात्मक प्रभाव डालने का आरोप लगाते हुए इसे प्रतिबंधित करने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें: मुस्लिम महिलाएं मस्जिद में अदा कर सकती हैं नमाज़, HC ने फैसला सुनाते हुए जानें क्यों किया
Salwan Momika: हत्या के पीछे कारणों की जांच जारी
स्वीडिश पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही है और हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या किसी साजिश के तहत की गई या यह किसी व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा था।












Click it and Unblock the Notifications