'यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकते हैं पुतिन',खुफिया विभाग का दावा

Russia-Ukraine war: अमेरिका के खुफिया विभाग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन युद्ध को तीन दिन में खत्म करने की सोच रहे थे लेकिन अब साल से ज्यादा हो चुका है। ऐसे में वह परमाणु युद्ध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Putin may use nuclear weapons

Image: File

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के एक साल से भी अधिक हो चुके हैं मगर अब तक ये खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब अमेरिकी खुफिया विभाग ने बड़ा दावा किया है। अमेरिका खुफिया विभाग ने बुधवार को जारी अपनी 'एनुअल थ्रेट असेसमेंट' रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बढ़ता जा रहा रूस का नुकसान

अमेरिका के खुफिया विभाग की प्रमुख इरविन हेन्स ने दावा किया है कि लंबे खिंचते युद्ध से रूस का नुकसान बढ़ता जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस जंग में अब तक रूस के डेढ़ से भी अधिक सैनिक मारे गए हैं। इतना ही रूस भारी पैमाने पर आर्थिक नुकसान भी सह रहा है। पश्चिमी प्रतिबंधों की वजह से उसकी विदेशी संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है। ऐसे में पुतिन इससे निजात पाने के लिए और अपने लोगों का भरोसा फिर से हासिल करने के लिए परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लंबे खिंचते युद्ध से परेशान पुतिन

अमेरिका के खुफिया विभाग की रिपोर्ट में दावा है कि पुतिन युद्ध को तीन दिन में खत्म करने की सोच रहे थे लेकिन अब साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेनाएं अब भी उन्हीं परिस्थियों का सामना कर रही हैं जिसका सामना एक साल पहले कर रही थीं। ऐसे में युद्ध खत्म करने के लिए अब वह परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे यूक्रेन की चिंता भी अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है।

रूस ने फिर तेज किए हमले

इससे पहले गुरुवार को रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया था। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइलों से ऊर्जा केंद्रों पर हमला किया। बीते कुछ समय में यह यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हमला था जो कि कई घंटे तक चला। इस दौरान कथित तौर पर रिहाईशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इसमें यूक्रेन की राजधानी कीव भी निशाने पर रही। इस दौरान यूक्रेन में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए थे। यूक्रेनी अधिकारियों ने अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+