विपक्षी पार्टी भी ले रही पुतिन के मजे, ट्वीट की रूसी राष्ट्रपति की भद्दी तस्वीर, फिर ट्विटर हैक का बनाया बहाना

यूक्रेन में रूस की तरफ से लड़ने वाले वैगनर ग्रुप ने अब बगावती रुख अख्तियार कर लिया है। येवगेनी प्रिगोजिन की प्राइवेट आर्मी तेजी से मास्को की तरफ बढ़ती जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन अभी सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहे हैं।

पुतिन की सत्ता पर पकड़ कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। ऐसे वक्त में विपक्षी पार्टी भी रूसी राष्ट्रपति का मजाक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

Russia Opposition’s hacked Twitter shows shirtless Putin

विपक्षी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रशिया (एलडीपीआर) के ट्विटर हैंडल ने पुतिन की 'स्तनो' के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें महिला बताया है। हालांकि पार्टी ने बाद में दावा किया है कि उनका एकाउंट हैक हो गया था।

इससे पहले एलडीपीआर के ट्विटर हैंडल पर पुतिन की तस्वीर के साथ पोस्ट किए गए कैप्शन में लिखा था- हाल की घटनाओं के संबंध में आर्टिफिशियल इटेलीजेंस व्लादिमीर ज़िरिनोव्स्की की आधिकारिक टिप्पणी- पुतिन एक महिला है।

हालांकि बाद में एलडीपीआर के अध्यक्ष व्लादिमीर ज़िरिनोव्स्की ने एक ट्वीट में स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि चैनल तक पहुंच बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ज़िरिनोव्स्की ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि एलडीपीआर टीम को यह रिपोर्ट करने पर मजबूर होना पड़ा, अज्ञात हमलावरों ने हमारे ट्विटर अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त कर ली है। हम इस घटना को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और अपने चैनल तक पहुंच बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

आपको बता दें कि रोस्तोव पर कब्जे के बाद येवगेनी प्रिगोजिन की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप तेजी से मास्को की ओर बढ़ रही है। इस बीच उन्हें रोकने के लिए मास्को की ओर से विद्रोहियों पर बम बरसाए जा रहे हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने दावा किया है कि उन्होंने रोस्तोव स्थित दक्षिणी सैन्य मुख्यालय पर बिना गोली चलाए नियंत्रण कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+