पुलित्जर पुरस्कार विजेता हास्यकार रसेल बेकर का 93 वर्ष की आयु में निधन
न्यूयॉर्क। पुलित्जर अवॉर्ड विजेता लेखक और हास्यकार रसेल बेकर का 93 वर्ष की आयु में निधन में हो गया है। न्यूज एजेंसी एपी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। रसेल को न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए लिख गए उनके कॉलम्स के लिए जाना जाता है। बेकर न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए ऑब्जरवर कॉलम लिखते थे। इसके अलावा उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए 'मास्टरपीस थियेटर' को होस्ट किया था जो आज तक लोगों में काफी मशहूर है। बेकर को साल 1982 में पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 21 जनवरी को उनका निधन वर्जिनिया के लीसबर्ग स्थित उनके घर में हुआ।

अकेलेपन से लेकर टैक्स इनफॉर्म तक पर लिखा
रसेल ने अपनी ऑटो बायोग्राफी ग्रोइंग अप लिखी थी और यह एक बेस्ट सेलर साबित हुई। उनके इस मेमोयर के लिए उन्हें पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके बेटे एलेन बेकर ने बताया है कि रसेल गिर गए थे और उसके बाद से ही उनकी तबियत बिगड़ती गई। रसेल 36 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय थे और उन्हें लोगों को अपनी लेखनी के जरिए हंसाने का श्रेय दिया जाता है। बेकर काफी सरल शब्दों में मजाकिया बात कहने के लिए मशहूर थे। रसेल के 10 कॉलम्स को पुलित्जर कमेटी की ओर से एग्जामिन किया गया था।
इन कॉलम के जरिए रसेल के शौक और लेखन के क्षेत्र में उनकी विविधिताओं के बारे में पता लगा। रसेल ने टैक्स में सुधार से लेकर अकेलेपन, मृत्यु, डर, आर्टिस्ट नॉरमन रॉकवेल और इस तरह के कभी गंभीर तो कभी मजाकिया कॉलम्स को लिखा। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक रसेल ने उस साधारण जिंदगी को कागज पर उतारा था जो साधारण लोगों के द्वारा जी जाती है। उन्होंने कभी भी कोई भी कॉलम दोबारा नहीं लिखा। वह अक्सर अपने लिखे हुए कॉलम्स को लेकर गपै की अनुभूति करते थे।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications