'इमरान खान को अगवा किया गया', पाकिस्तान में शहबाज सरकार पर PTI का बड़ा आरोप
पाकिस्तान में इमरान की खान की गिफ्तारी के बाद शहबाज सरकार पर पीटीआई हमलावर हो गई है। पीटीआई की प्रवक्ता पूर्व मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि पूर्व पीएम को अगवा किया गया है।

पाकिस्तान (Pakistan) में भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर रेंजर्स कर्मियों ने कथित रूप से गिरफ्तार लिया है। हालांकि पूर्व पीएम पर इस कार्रवाई को पाकिस्तान की कानून की दृष्टि से अनुचित बताया जा रहा है। वहीं इमरान खान के खिलाफ लिए गए इस एक्शन पर उनके पार्टी के प्रवक्ता ने रेंजर्स कर्मियों की कार्रवाई को गिरफ्तारी की कार्रवाई (Imran Khan Arrest) मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम को गिरफ्तार नहीं अगवा किया गया है।
पीटीआई (PTI) की प्रवक्ता पूर्व मंत्री शिरीन मजारी ने मंगलवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने इमरान खान की गिफ्तारी को राजकीय आतंकवाद बता डाला। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "राजकीय आतंकवाद...अदालत परिसर से इमरान खान का अपहरण करने के लिए आईएचसी परिसर में घुसना। ऑपरेशन जंगल का कानून। रेंजरों ने वकीलों को पीटा, इमरान खान पर हिंसा का इस्तेमाल किया और उनका अपहरण कर लिया।"
यह भी पढे़ं: Imran Khan: '15 मिनट में आकर बताएं, क्यों किया इमरान को गिरफ्तार', हाईकोर्ट ने शहबाज सरकार से सख्ती से पूछा
जबकि पीटीआई के एक अन्य नेता अजहर मशवानी ने पूर्व पीएम व पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ चीफ इमरान की गिरफ्तारी पर शहबाज सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि रेंजर्स ने खान का अदालत के अंदर से अपहरण कर लिया। मशवानी ने कहा कि ऐसी कारवाई की पार्टी कड़ी निंदा करती है। पीटीआई ने इस कारवाई पर देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो संदेश में शहबाज सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "वे अभी इमरान खान को प्रताड़ित कर रहे हैं, वे खान साहब को पीट रहे हैं। आशंका है कि उ न्होंनेखान साहब के साथ कुछ किया है।" वहीं पूर्व सूचना मंत्री और पीटीआई के उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने पहले कहा था कि अदालत "रेंजर्स द्वारा कब्जा कर लिया गया है" और वकीलों को "यातना दी जा रही है। इमरान खान की कार को घेर लिया गया था।"
वहीं शहबाज से सरकार ने पीटीआई के आरोपों खारिज कर दिया। सरकार की ओर से कहा कि इमरान खान पर पाकिस्तान के कानून के मुताबिक एक्शन लिया जा रहा है। उनका किसी तरीके उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है।
Recommended Video

यह भी पढे़ं: VIDEO: इमरान खान के साथ रेंजर्स ने की बदसलूकी, खींचते हुए लेकर गए गाड़ी तक












Click it and Unblock the Notifications