फ्रांस की राजधानी में मुस्लिमों की भीड़ ने क्यों मचाया उत्पात? विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट कर साधा निशाना
पेरिस में मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा मचाए गए उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इससे जुड़ा एक वीडियो साझा किया है।

Image: Twitter @gchahal
रविवार के दिन पुरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। इस दिन जहां दुनिया के हर कोने में खुशियां मनाई जा रही थीं पेरिस आग की लपटों धू-धू कर जल रहा था। दरअसल फ्रांस की राजधानी पेरिस में कुर्दिस सांस्कृतिक केंद्र पर शुक्रवार को हुए हमले में 3 कुर्द लोगों की मौत हो गई थी जबकि 3 लोग घायल हो गए। इसके बाद से ही पूरे पेरिस में मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहा है। मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।

लगातार तीसरे दिन भी भड़की हिंसा
रविवार को भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर कई वाहनों को पलट दिया और उनमें आग लगा दी। इसके जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। द न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 3 मुस्लिम पीड़ितों के शोक में शहर के प्लेस डे ला रिपब्लिक में बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद शनिवार को विरोध फिर से शुरू हो गया। पेरिस के सेंट्रल स्क्वायर में पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों मुस्लिम प्रदर्शनकारी जिले के मेयर सहित फ्रांसीसी राजनेताओं के साथ शामिल हुए थे।

11 लोग हुए गिरफ्तार
पेरिस के पुलिस प्रमुख लॉरेंट नुनेज ने समाचार एजेंसी रायटर्स से बात करते हुए कहा कि पीड़ितों के लिए चल रहा विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा था। लेकिन इसी दौरान अचानक हिंसक मोड़ आ गया। हम अभी तक यह समझ नहीं पाए हैं कि अचानक ऐसा कैसे हो गया? पेरिस के पुलिस प्रमुख लॉरेंट नुनेज ने कहा कि हिंसा के लिए कुछ दर्जन प्रदर्शनकारी जिम्मेदार थे, जिसमें 11 लोगों की गिरफ्तारियां हुईं हैं और लगभग 30 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर प्रोजेक्टाइल फेंकी जिसके बाद पुलिस को भी आंसू गैसे के गोले छोड़ने पड़े।

3 कुर्द लोगों की मौत
बता दें कि सेंट्रल पेरिस में शुक्रवार को कुर्दों के एक सांस्कृतिक केंद्र में एक बंदूकधारी ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी और कम से कम तीन लोगों को घायल कर दिया था। पुलिस ने इस शूटिंग का जिम्मेदार 69 वर्षीय एक बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया था। इस व्यक्ति का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि हमलावर पुलिस द्वारा निगरानी किए जाने वाले किसी भी चरमपंथी समूह का हिस्सा नहीं है।
विवेक अग्निहोत्री ने भी ट्वीट कर साधा निशाना
पेरिस में मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा मचाए गए उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इससे जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘पेरिस में क्रिस्मस। यह किसने किया?' रिटर्न वाल्टेयर नाम के हैंडल ने लिखा, पेरिस में इस्लामवादियों ने 130 लोगों की हत्या की, लेकिन फ्रेंच शांति से इकट्ठा होते हैं और फूल लगाते हैं। वहीं, अज्ञात मंशा से 3 कुर्दों की हत्या हुई है जिसके एवज में वे पूरे पेरिस में दंगा करते हैं। यूरोप मूर्ख है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications