ईरान में थमने का नाम नहीं ले रहा हिजाब विरोधी प्रदर्शन, पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी के घर में लगाई आग

महसा अमिनी की कथित हत्या के बाद हिजाब विवाद को लेकर काफी दिनों से ईरान के अलग-अलग शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच ईरानी प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी के पुराने घर में आग लगा दी है।

महसा अमिनी की कथित हत्या के बाद हिजाब विवाद को लेकर काफी दिनों से ईरान के अलग-अलग शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच खबर आ रही है कि ईरानी प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी के पुराने घर में आग लगा दी है। ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो के मुताबिक, खोमेन में इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक के घर पर पेट्रोल बमों से हमला कर आग लगा दी गई है।

ayatollah khamenei

वायरल हो रहे वीडियो में ईरान के मौलवियों के खिलाफ नारे भी लगाए जा रहे हैं। इस वीडियो में तेहरान में प्रदर्शनकारियों को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "यह खूनी साल है, अली खमेनेई को उतार फेंका जाएगा।" वीडियो में संग्रहालय के विशिष्ट मेहराब के पीछे आग देखी जा सकती है।

बतादें कि ईरान में हिंसा व आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ईरान के कम से कम 23 शहरों में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन हुए जिसमें दो शहरों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में दो महिलाएं व दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इस हिंसा की घटना में सुरक्षाकर्मियों सहित दस लोग घायल भी हुए हैं। ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनकारियों ने एक मदरसे में आग भी लगा दी। रिपोर्ट के मुताबिक विरोध प्रदर्शनों में अब तक 300 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं ईरानी सरकार इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए और अधिक हिंसक होते जा रही है।

विरोध प्रदर्शन में इजरायल और अमेरिका शामिलः खुमैनी

इससे पहले बीते महीने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि उनके लिए युवती की मौत दिल तोड़ने वाली थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा,'जांच से पहले अमीनी की मौत को लेकर जो प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, दंगे हो रहे हैं और असुरक्षा फैलाई जा रही है, कुरान और मस्जिदों का अपमान किया जा रहा है, ये सामान्य नहीं है और पूरी तरह से संयोजित है।' इसके साथ ही खामेनेई ने ईरान में प्रदर्शनों के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+