क्या प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी हैं बाईसेक्शुअल? इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया बवाल
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद ज्यादातर वक्त अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में ही बिताती हैं। जिस वजह से निक और उनके परिवार की भारत में जमकर चर्चा होती है। पिछले साल उनकी जेठानी सोफी टर्नर को लेकर एक नई अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ी थी। जिस वजह से कयास लगाए जाते हैं कि वो बाईसेक्शुअल हैं। हैरानी की बात ये है कि उनकी एक बेटी भी है।
Recommended Video

इंस्टा पर डाली थी स्टोरी
दरअसल निक के भाई जो जोनस ने काफी पहले सोफी टर्नर से शादी की थी, जो हॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं। पिछले साल जून में उन्होंने प्राइड मंथ के सेलिब्रेशन में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी। जिसमें उन्होंने लिखा कि टाइम स्ट्रेट नहीं है और न ही मैं। इसमें कई स्टिकर दिख रहे हैं, जिसमें लिखा है कि हटो मैं गे हूं, गर्व से, गे प्राइड। इसके अलावा स्टोरी में बाईसेक्शुअल कम्यूनिटी से जुड़ी कई चीजें थीं।

क्या है प्राइड मंथ?
आपको बता दें कि LGBTQ समुदाय यानी समलैंगिक लोग जून महीने को प्राइड मंथ के रूप में मनाते हैं। ऐसे में सोफी की पोस्ट देख सब हैरान रह गए। उनकी पोस्ट के बाद ज्यादातर लोगों का ये मानना है कि वो बाईसेक्शुअल हैं। वैसे उनकी इस पोस्ट पर भी मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। एक ओर उनके सामान्य फैन्स को ये थोड़ा बुरा लग रहा, जबकि गे लोग काफी खुश हैं। एक बाईसेक्शुअल शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें उनकी पोस्ट देखकर खुशी हुई। साथ ही इस बात का एहसास हुआ कि बड़े लोग भी हमारा साथ दे रहे हैं।

पहले भी कही थी ये बात
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब सोफी ने जेंडर के मुद्दे पर अपनी बात रखी हो। इससे पहले 2019 के एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने पूरी जिंदगी अकेले रहने के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर लिया है। मुझे लगता है कि एक बार आपको सही इंसान मिल जाता है तो आपको पता चल जाता है। सोफी के मुताबिक वो कई लड़कों-लड़कियों से मिल चुकी हैं, क्योंकि वो एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। वो आत्मा से प्यार करती हैं, जेंडर से नहीं।












Click it and Unblock the Notifications