ब्रिटेन के शाही जोड़े को प्रियंका चोपड़ा ने किया नजरअंदाज, Video देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

लंदन, 15 जुलाई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं एक्टर प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा महिला विंबलडन का फाइनल देखने के लिए स्टेडियम में बैठी हुई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपने आप में ही व्यस्त हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता कि उनके सामने ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन आकर बैठ जाते हैं।

शाही जोड़े को किया इग्नोर

शाही जोड़े को किया इग्नोर

प्रिंस विलियम और केट को नजरअंदाज करते हुए प्रियंका चोपड़ा फिर से मैच देखने में व्यस्त हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर अब प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज को लेकर बहस छिड़ गई है, कई यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने जानबूझकर शाही जोड़े को नजरअंदाज किया। इंटरनेट पर प्रियंका को लेकर अब कई मीम भी वायरल हो रहे हैं, किसी ने इसे उनका एटीट्यूड बताया तो किसी ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा कि सच में वह नहीं देख सकीं कि शाही जोड़ा उनके ठीक आगे बैठा है।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम में एंट्री लेते ही अन्य दर्शक तालियों के साथ प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का स्वागत करते हैं जबकि उनकी सीट के पीछे बैठी प्रियंका चोपड़ा अपना स्काफ ठीक करने में व्यस्त रहती हैं। इस वीडियो पर अब यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, कई यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा को सही ठहराया है, तो कुछ ने उनकी आलोचना की है।

प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर खून के छींटे देख फैंस हैरान

प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर खून के छींटे देख फैंस हैरान

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है। जिसमें उनके चेहरे पर खून के छींटे दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये खूनी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। असल में प्रियंका चोपड़ा की ये सेल्फी उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी है। प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग अमेजन प्राइम वीडियो शो Citadel के लिए मेकअप करते वक्त की सेल्फी शेयर की है। खून के छींटे वाली ये सेल्फी प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग वेब सीरिज Citadel की है। खैर प्रियंका की इस फोटो को देख फैंस एक बार को जरूर हैरान परेशान हो गए।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने सासू मां को दी जन्‍मदिन की बधाई, फोटो शेयर कर जताई ये इच्‍छा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+