ब्रिटेन: शाही परिवार में फिर गूंजी किलकारी, आई 'नन्ही परी'
नयी दिल्ली। ब्रिटेन के शाही परिवार में एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने नन्ही परी को जन्म दिया है। शाही परिवार में बेटी का जन्म हुआ है। किंगस्टन पैलेस ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि डजेच ऑफ़ कैम्ब्रिज केट मिडलटन ने लंदन में सुबह 8 बजकर 34 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया। राजकुमार विलियम और केट मिलटन की बेटी बिल्कुल स्वस्थ हैं।
बच्ची का नाम अभी तय नहीं किया गया है । माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में बच्ची का नाम तय किया जाएगा।केट मिडलटन को कल लंदन के लिंडो विंग के उसी सेंट मेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। जुलाई 2013 में प्रिंस जॉर्ज को जन्म दिया था।












Click it and Unblock the Notifications