अगले साल 19 मई को शादी करेंगे ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी

बर्मिंघम। ब्रिटेन के छोटे राजकुमार प्रिंस हेनरी ऑफ वेल्स (प्रिंस हैरी) अगले साल 19 मई को शादी करेंगे।मेगन मार्कल से शादी करेंगे। बता दें कि मार्कल अमेरिकी अभिनेत्री हैं। 27 नवंबर को दोनों ने सगाई की थी। सगाई के बाद क्लेरेंस हाउस ने अपने एक बयान में कहा था कि 33 साल के प्रिंस हैरी और 36 साल की उनकी गर्लफ्रेंड मेघन मार्कल ने सगाई कर ली है। बयान में कहा गया था कि प्रिंस और मार्केल ने इस महीने के शुरू में सगाई की है। प्रिंस ने शाही परिवार को इसकी जानकारी दे दी है। कपल को मार्केल के माता-पिता ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि वो इस रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं। क्वीन ने भी दोनों को बधाई दी है। दोनों प्रिंस हैरी के नॉटिंघम कॉटेज में रह रहे हैं। ये कॉटेज केनसिंगटन पैलेस में है, जहां प्रिंस विलियम और केट मिडलटन भी रहते हैं।

अगले साल 19 मई को शादी करेंगे ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी

आपको बता दें कि मेगन हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वो तलाकशुदा हैं। प्रिंस हैरी के उनके रिश्ते को लेकर तब बातें सामने आई थीं जब इस साल के शुरुआत में दोनों एकएक डिनर डेट पर साथ दिखे थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कयास शुरु हुआ था।

मेगन जो पहले से ही तलाकशुदा हैं, अपने शो सूट्स में हॉट सीन की वजह से पहली बार चर्चा में आई थीं। बता दें कि जहां हैरी और मेगन रहते हैं वहां लेडी डायना और प्रिंस चार्ल्‍स भी यही रहते थे। इसी साल फरवरी से कुछ दिनों पहले हैरी और मेगन एक रोमांटिक डिनर डेट के बाद बाहर निकल रहे थे तभी मीडिया की नजर दोनों पर पड़ी थी। 32 वर्ष के हैरी को भी मीडिया और कैमरों की लाइट से कोई परेशानी नहीं हो रही थी। वह मेगन के साथ फोटो खिंचवाने से भी नहीं हिचक रहे थे। मेगन, प्रिंस हैरी से तीन वर्ष बड़ी हैं और उनकी उम्र 35 वर्ष है।

प्रिंस हैरी को कुछ वर्षों पहले तक प्‍लेब्‍वॉय का दर्जा मिला था। लेकिन अफगानिस्‍तान में उनके डेप्‍लॉयमेंट ने उनकी इमेज बदल दी। वह चैरिटी के कामों से जुड़ गए और फिर लोग उन्‍हें एक अलग दर्जा देने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+