Prince Harry on King: कोर्ट में सुरक्षा के साथ क्या-क्या हारे प्रिंस हैरी? पिता चार्ल्स की क्यों आई याद
Prince Harry on King: बकिंघम पैलेस ने प्रिंस हैरी के हालिया इंटरव्यू और उनकी सुरक्षा को लेकर बयान दिया है। ड्यूक ऑफ ससेक्स, प्रिंस हैरी ने टैक्सपेयर्स द्वारा मिली यूके पुलिस की सुरक्षा कानूनी लड़ाई में खो दी। इसी के साथ उन्हें 1.5 मिलियन पाउंड का खर्च अब खुद उठाना पड़ सकता है।
पिता किंग चार्ल्स नहीं कर रहे बात- प्रिंस हैरी
बीबीसी को दिए गए एक इंटरव्यू में प्रिंस हैरी ने खुलासा किया कि किंग चार्ल्स उनसे बातचीत नहीं कर रहे हैं। उन्होंने रॉयल फैमिली के साथ सुलह की इच्छा जताई, लेकिन कहा गया कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण किंग उनसे बात नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी पत्नी मेघन मार्कल और उनके बच्चों के साथ ब्रिटेन लौटने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

इंटरव्यू में भावुक क्यों हुए प्रिंस हैरी?
इंटरव्यू के दौरान प्रिंस हैरी ने ब्रिटेन के प्रति अपने प्यार और अपने बच्चों आर्ची और लिलिबेट को यह प्यार ना दिखा पाने का दुख कैमरे पर साझा किया। उन्होंने कहा, "मैं अपने देश से प्यार करता हूं, हमेशा से करता आया हूं, भले ही वहां कुछ लोगों ने कुछ भी किया हो। बेशक, मुझे ब्रिटेन के कुछ हिस्सों की याद आती है।"
सरकार की तरफ रहा कोर्ट का रुख
कोर्ट ने सरकार का पक्ष लिया, जिसमें तर्क दिया गया कि प्रिंस हैरी ने अपने शाही कर्तव्यों से हटने पर औपचारिक सुरक्षा के अपने अधिकार को खो दिया। सर जेफ्री वोस ने अपने फैसले में इसे स्वीकार करते हुए कहा: "जानकारी का अध्ययन करने के बाद, मैं यह नहीं कह सकता कि ड्यूक(राजकुमार) की शिकायत की भावना RAVEC (Royal and VIP Executive Committee) के निर्णय को चुनौती देने के लिए कानूनी तर्क में तब्दील हो गई।"
क्या बोला बकिंघम पैलेस?
बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने फैसले पर टिप्पणी की: "इन सभी मुद्दों की अदालतों द्वारा बार-बार और बारीकी से जांच की गई है, और हर बार एक ही निष्कर्ष पर पहुंचा गया है।" यह फैसला प्रिंस हैरी के लिए एक बड़ा झटका है, जो लंबे समय से तर्क देते रहे हैं कि आधिकारिक सुरक्षा के बिना, वह और उनका परिवार खतरे में है। वहीं सर जेफ्री वोस अपने फैसले में स्पष्ट थे: "मेरा निष्कर्ष यह था कि ड्यूक ऑफ ससेक्स की अपील खारिज कर दी जाएगी।" यह फैसला शाही कर्तव्यों के बाद प्रिंस हैरी के सुरक्षा अधिकारों पर सरकार के रुख के साथ अदालत की सहमति को बताता है।
शाही परिवास से सामंजस्य बिठा रहे प्रिंस
प्रिंस हैरी इन चुनौतियों के बावजूद अपने परिवार के साथ बातचीत के जरिए सामंजस्य बनाने में लगे हैं। इन पर्सनल और कानूनी मुद्दों से निपटने के बावजूद भी उनका अपने देश के प्रेम उनकी बातों साफ झलकता है।
क्या बोलीं थी प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन
मेगन ने इंटरव्यू में बताया था कि रॉयल फैमिली से जुड़ने के बाद उनकी आजादी ना के बराबर रह गई थी थी। रॉयल परिवार में वो अलग-थलग पड़ गईं थी जिसकी वजह से उन्हें अकेलेपन का शिकार होना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें रॉयल फैमिली का सदस्य बनने के बाद अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने या फिर लंच तक पर जाने की भी इजाजत नहीं थी। मेगन ने कहा था कि एक समय ऐसा भी आया था जब मैं पूरी तरह से टूट गई थी। मैं जीना नहीं चाहती थीं लेकिन सुसाइड के ख्याल मुझ पर हावी हो रहे थे। उन्होंने अपने बयान में यह तक कहा था कि शाही परिवार से जुड़ना उनकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में जरूर बताएं
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications