प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल दूसरी बार बनेंगे माता-पिता, वैलेंटाइन डे पर दुनिया को दी खुशखबरी
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने यह खुशखबरी दुनिया को दी है।
लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने यह खुशखबरी दुनिया को दी है। मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी ने 2018 में शादी की थी और मेगन मर्केल ने मई 2019 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम आर्ची है। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के प्रवक्ता ने खुशखबरी देते हुए कहा कि दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं और दोनों बेहद खुश हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि किस महीने मेगन मर्केल बच्चे को जन्म देंगी।

पिछले साल हुआ था गर्भपात
पिछले साल प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन ने खुलासा करते हुए कहा था कि उनका मिसकैरेज हो गया था। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा था कि पिछले साल जुलाई में उनका मिसकैरेज हो गया था जिसके बाद दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसकों ने उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी थी। पिछले साल न्यूयॉर्क टाइम्स ने खुलासा करते हुए कहा था बेटे आर्ची की देखभाल के वक्त अचानक उनके पेट में दर्द हुआ था और वो नीचे गिर गईं थीं, जिसमें उन्होंने पेट में पल रहा बच्चा खो दिया था। लेकिन अब वैलेंटाइन डे के मौके पर उनके प्रवक्ता ने कहा है कि दोनों फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं और आर्ची भाई बनने वाले हैं। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी की पत्नी 39 साल की मेगन मर्केल सोशल मीडिया पर दमदार मौजूदगी रखती थीं लेकिन प्रिंस हैरी के साथ शादी होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपना अकाउंट बंद कर दिया था।

शाही दायित्वों से हो चुके हैं अलग
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्गेल ने पिछले साल शाही दायित्वों को छोड़ने का फैसला किया था। यह फैसला उन्होंने अपने बच्चे के साथ कहीं और बसने और पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने के लिए लिया था। जिसके बाद उन्हें अपना इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया अकाउंट को बंद भी करना पड़ा था। बकिंगघम पैलेस ने अपने बयान में कहा था कि ड्यूक ऑफ डचेज ऑफ सक्सेस अपनी एचआरएच उपाधियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य से अलग होने का फैसला किया है। महारानी एलिजाबेथ ने कहा था कि कई महीनों की चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है और ये फैसला उनके पोते और परिवार के आगे बढ़ने के लिए रचनात्मक और सहयोगात्मक तरीका है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications