14 महीने के बेटे की तस्वीर लेने वाले फोटोग्राफर्स के खिलाफ प्रिंस हैरी और मेगन ने दर्ज कराया मुकदमा
कैलिफोर्निया। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल ने गुरुवार को कुछ अज्ञात फोटोग्राफर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। ये मुकदमा कथित तौर पर इनके बेटे आर्ची की 'गैरकानूनी' तस्वीरें लेने के आरोप में दर्ज कराया गया है। कैलिफोर्निया राज्य के सुपीरियर कोर्ट में दर्ज इस मुकदमे में कहा गया है कि तस्वीरें लेने के कारण दंपति के 14 महीने के बच्चे की निजता प्रभावित हो रही है।

ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स के वकील ने एक बयान में कहा, 'ब्रिटिश शाही परिवार के ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स (Duke and Duchess of Sussex) प्रिंस हैरी और मेगन अपने बच्चे की निजता के अधिकार के लिए मुकदमा दायर कर रहे हैं ताकि वह अपने घर में निजता के साथ रह सके और उसमें फोटोग्राफर कोई घुसपैठ ना करें। इसके साथ ही मुकदमा इसलिए भी दायर किया जा रहा है ताकि उन लोगों के बारे में बताया जा सके और उन्हें रोका जा सके, जो इस तरह के अवैध कार्य से लाभ चाहते हैं।'
उन्होंने ये भी कहा है कि कथित तौर पर दंपति के घर के आसपास ड्रोन और हेलिकॉप्टर तक का इस्तेमाल हुआ है। जिससे पूरे परिवार की निजता प्रभावित हो रही है। प्रिंस हैरी और मेगन का कहना है कि ये नहीं चाहते कि इनके साथ किसी विशेष तरह का व्यवहार किया जाए। इसके साथ ही इन्होंने कहा है कि ये कैलिफर्निया के कानून के अनुसार अपने घर में अकेले बिना किसी निजता के उल्लंघन के रहना चाहते हैं। इससे पहले जून में भी मेगन ने ब्रिटेन के एक अखबार के प्रकाशक को रोकने की मांग की थी, जो उनके दोस्तों के नामों का खुलासा कर रहा था।
प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल अपने बेटे के साथ अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहते हैं। इन्होंने शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता छोड़ दी थी। निजी जिंदगी में मीडिया के अधिक कवरेज करने के कारण दोनों ने ब्रिटेन भी छोड़ दिया। इसके साथ ही इन्होंने द सन और डेली मेल को भी कहा था कि गलत कवरेज करना बंद करें।
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो बोले-जासूसी का अड्डा है चीनी कांसुलेट












Click it and Unblock the Notifications