पीएम मोदी ने की दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से मुलाकात
प्रिटोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीकी महाद्वीप के चा र देशों की यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में हैं। यहां पहुंचने पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जैकब जुमा से मुलाकात की। राष्ट्रपति जुमा ने एनएसजी के लिए भारत का समर्थन किया है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति जुमा की ओर से एक संयुक्त बयान जारी हुआ। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद कहा कि यह उनकी पहली यात्रा है लेकिन यहां उन्हें और उनके प्रतिनिधिमंडल को घर जैसा अनुभव मिला। यह यात्रा महात्मा गांधी ओर नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि देने का भी एक मौका है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अफ्रीका दो ऐसे देश हैं जो नस्लीय अधीनता और औपनिवेशिक शासनकाल के खिलाफ साथ खड़े रहे। दोनों देशों के संघर्ष ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत नींव प्रदान की है।
पीएम मोदी ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि दोनों ही देशों के सामने व्यवसाय और निवेश के संबंधों को मिनरल्स, माईनिंग, कैमिकल और फार्मा सेक्टर में आगे बढ़ाने के काफी अवसर हैं। पीएम मोदी के अनुसार राष्ट्रपति जुमा और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दें जो कि वैश्विक चुनौती हैं उनसे साथ लड़ने पर सहमति जताई है।
इसके साथ ही उन्होंने आतंक को दोनों देशों की सुरक्षा के लिए और चुनौती करार दिया। है। उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रपति जुमा और उन्होंने इस बात पर सहमति जताई है कि दोनों देश सतर्क रहें और अपने क्षेत्र के साथ ही दुनिया में इसके खिलाफ लड़ते रहें। पीएम मोदी ने भारत की एनएसजी एंट्री के लिए समर्थन पर राष्ट्रपति जुमा का धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications