नेपाल के बीराटनगर में भारतीय दूतावास के करीब प्रेशर कुकर ब्‍लास्‍ट

सोमवार को देर शाम नेपाल के बिराटनगर स्थित भारतीय दूतावास के पास एक प्रेशर कुकर बम ब्‍लास्‍ट हुआ है। इस ब्‍लास्‍ट में दूतावास की दीवारों को नुकसान पहुंचा है। नेपाल पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है और अभी तक इस ब्‍लास्‍ट की जिम्‍मेदारी किसी ने नहीं ली है।

काठमांडू। सोमवार को देर शाम नेपाल के बिराटनगर स्थित भारतीय दूतावास के पास एक प्रेशर कुकर बम ब्‍लास्‍ट हुआ है। इस ब्‍लास्‍ट में दूतावास की दीवारों को नुकसान पहुंचा है। नेपाल पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है और अभी तक इस ब्‍लास्‍ट की जिम्‍मेदारी किसी ने नहीं ली है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की ओर से इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

nepal-indian-embassy-blast-biratnagar

नेपाल सरकार की मंजूरी के बिना चल रहा ऑफिस

माना जा रहा है कि ब्‍लास्‍ट के पीछे नक्‍सल संगठन से अलग होकर अपना संगठन बनाने वाले नेत्र बिक्रम चंद के ग्रुप का हाथ हो सकताहै। उसे इस ब्‍लास्‍ट के लिए इसलिए भी जिम्‍मेदार माना जा रहा है क्‍योंकि पूर्व में वह भारत विरोधी कई बातें कह चुका है। मोरांग जिले के एसपी अरुण कुमार बीसी की ओर से कहा गया है कि ब्‍लास्‍ट भारतीय दूतावास के ऑफिस के एकदम करीब हुआ है और यह ऑफिस नेपाल सरकार की मंजूरी के बिना ऑपरेट हो रहा था। पुलिस की ओर से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्‍होंने बताया कि उनके पास कई जगह से फोन आए और इन फोन कॉल्‍स में फील्‍ड ऑफिस को तुरंत खाली कराने की बातें कही गईं।

साल 2008 में कोसी नदी में आई बाढ़ के बाद नेपाल ने भारत से अनुरोध किया था कि जब तक उसके हाइवे ठीक नहीं हो जाते हैं भारत अपनी जमीन ट्रांसपोर्ट और सामान भेजने के लिए मुहैया कराए। नेपाल की मदद करने के लिए और बीराटनगर से बीरगंज तक रास्‍ता देने के लिए भारत ने बीराटनगर में अस्‍थायी फील्‍ड ऑफिस स्‍थ‍ापित किया था। एक दशक बीत जाने के बाद भी यह ऑफिस वहां से संचालित हो रहा है। भारत दौरे पर आने वाले हर नेपाली पीएम की ओर से इस ऑफिस को हटाने का अनुरोध किया गया था लेकिन भारत ने हर बार उनकी मांगों को अनसुना कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+