1 नहीं, 2 नहीं... पुतिन को मारने की हुईं 6 कोशिशें, इस देश में तो बाल-बाल बचे रूसी राष्ट्रपति

रूसी राष्ट्रपति पर कथित हमले की खबर से पूरी दुनिया में हंगामा मच गया है। बीती रात के इस हमले को छोड़ भी दिया जाए तो अब तक कम से कम 5 बार पुतिन की हत्या का प्रयास हो चुका है।

 putin 6 Assassination Attempts

रूस ने कहा कि बीती रात राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास क्रेमलिन पैलेस पर दो ड्रोनों से हमला हुआ है। सुरक्षाकर्मियों ने इस हमले को सफल होने से पहले ही नाकाम कर दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। रूस ने इस हमले का आरोप यूक्रेन पर लगाया है।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब रुसी राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश हुई हो। क्रेमलिन का दावा है कि पुतिन इससे पहले ऐसी पांच कोशिशों में बाल-बाल बचे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मई में भी पुतिन को मारने की साजिश रची गई थी।

यूक्रेन के इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट के चीफ काइरिलो बुडानोव ने बीते साल मई में इसका खुलासा किया था। उनके मुताबिक मार्च महीने में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के ठीक बाद रूसी राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश की गई थी लेकिन हमलावर इसमें सफल नहीं हो पाए थे।

बुडाकोव के मुताबिक पुतिन पर यह हमला ब्लैक सी और कैस्पियन सी के बीच का इलाके काकेशस इलाके में हुआ था। बीबीसी ने यूक्रेन की काउंटर-इंटेलिजेंस एजेंसी के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पुतिन पर 2012 में भी हमला हुआ था।

साल 2012 में चेचन लड़ाकों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मारने की कोशिश की थी। रूसी और यूक्रेनी सुरक्षा सेवाओं ने राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले इसे नाकाम कर दिया। इस घटना के सिलसिले में 2 चेचन लड़ाकों को गिरफ्तार किया गया। लड़ाकों को मुताबिक उनका टार्गेट मॉस्को जाकर पुतिन की हत्या करना था।

द संडे टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2003 में ब्रिटिश आतंकवाद-रोधी पुलिस ने पुतिन की अक्टूबर में उनकी यात्रा के दौरान उनकी हत्या की साजिश को विफल कर दिया था। इसमें 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसमें से एक पूर्व रूसी गुप्त सेवा हिटमैन था, जिसने स्नाइपर से पुतिन को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

जनवरी 2002 में पुतिन की अजरबैजान की राजकीय यात्रा के दौरान, एक इराकी व्यक्ति को उन्हें मारने की साजिश रचने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया था कि अफगानिस्तान और चेचन लड़ाकों से उसका संबंध है।

उसे 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई। नवंबर 2002 में पुतिन को मारने की एक और कोशिश की गई थी। रूसी अधिकारियों को पता चला कि पुतिन की कार को निशाना बनाकर उन्हें मारने की साजिश रची जा रही है।

माना जाता है कि रूसी नेता क्रेमलिन के पास एक मोटरवे पर गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों को 40 किलो विस्फोटक मिला। इसका उद्देश्य पुतिन के वहां से गुजरने के दौरान सड़क को उड़ाना था। हालांकि मामला का खुलासा होते ही पुतिन ने रास्ता बदल लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+