सीरिया से रूसी सेनाओं की वापसी का बयान व्‍हाइट हाउस से!

वाशिंगटन। सीरिया में सिविल वॉर को हाल ही में पांव वर्ष पूरे हो चुके हैं और ऐसे में दुनिया की शक्तियों की कोशिश है कि यहां के हालात सामान्‍य हों।

putin-and-obama-syria-ceasefire

पहले सिविल वॉर और अब आईएसआईएस की मार झेल रहे सीरिया के बारे में सोमवार को एक बड़ी हैरान करने वाली खबर आई। रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने सीरिया से अपनी सेनाओं को वापस बुलाने की घोषणा कर दी है।

रूस और अमेरिका सीरिया में सीजफायर पर

साथ आए अमेरिक और रूस

इससे भी ज्‍यादा हैरान कर देने वाली बात यह रही कि सेनाओं की सुनियोजित वापसी का बयान रूस की राजधानी मॉस्‍को स्थित क्रेमलिन से नहीं बल्कि वाशिंगटन स्थित व्‍हाइट हाउस से आया।

यानी दो ऐसी महाशक्तियां जिनके एक होने के बारे में दुनिया कभी सोच नही सकती वह अब सीरिया के मुद्दे पर थोड़ा नरम रुख अपना लिया है।

पुतिन का बॉडीगार्ड बनेगा रूस का अगला राष्ट्रपति

सितंबर से सीरिया में रूस के हमले

रूस ने सितंबर के अंत से सीरिया में हमले शुरू किए थे। सीरिया, रूस का काफी करीबी है और पुतिन ने सीरिया के अहम गढ़ से अभी सेनाओं की वापसी का ऐलान कर दिया है।

राष्‍ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के बीच सीरिया पर चर्चा हुई थी। इसके बाद व्‍हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि पुतिन ने सीरिया से सेनाओं की सुनियोजित वापसी पर ओबामा से चर्चा की।

राष्ट्रपति पुतिन की वॉर्निंग 'सीरिया के रास्ते में आए तो खत्म कर दूंगा'

तो बदलेंगे सीरिया के हालात

माना जा रहा है कि पुतिन का फैसला पांच वर्ष पुराने संघर्ष में नई दिशा की ओर से इशारा कर सकती है।

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि सीरिया से सेना की वापसी की घोषणा के साथ ही राष्ट्रपति पुतिन और ओबामा के बीच संघर्ष विराम को पूरी तरह लागू करने के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा हुई।

रूस ने सीरिया में बड़े स्तर पर सेना को डेप्‍लॉय किया और एक के बाद एक हमलों के बाद हालात सीरियन राष्ट्रपति बशर अल असद की ओर हो गए थे।

इसके बाद सीरिया में असद की सत्‍ता बच गई। हाल ही में सीरिया में सीजफायर लागू हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+