एक बार फिर फेस मास्क में नजर आए राष्ट्रपति ट्रंप, बोले- 'मुझसे ज्यादा देशभक्त कोई नहीं है'

नई दिल्ली। दुनिया भर में तांडव मचाने वाला कोरोना वायरस अब तक लाखों लोगों की जान ले चुका है। महामारी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार चीन को इस संकट का कारण बता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक ट्वीट के माध्यम से चीन पर निशाना साधा और खुद को सबसे बड़ा देशभक्त भी बताया। ट्रंप ने ट्वीट में मस्क के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है जिसके जरिए वह लोगों को महामारी के दौर में मास्क प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

President Trump tweeted his picture with a face mask saying There is no more patriotic than me

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रपति सामाजिक स्थानों और मीडिया के सामने मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले उन्हें कभी मास्क में नहीं देखा गया। मंगलवार को उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वह मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अदृश्य चाइना वायरस को हराने के हमारे प्रयास में हम एकजुट हैं। कई लोगों का कहना है कि कोरोना काल में अगर आप सोशल डिस्टेंसिंग नहीं कर सकते हैं तो फेस मास्क पहनना देशभक्ति है। मेरे से ज्यादा देशभक्त कोई और नहीं है, आपका पसंदीदा राष्ट्रपति!'

बता दें कि अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख के करीब पहुंच चुकी है और कई लोग इसका कारण ऐसे अमेरिकी लोगों को बता रहे हैं जिन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कभी फेस मास्क नहीं पहना जिसने दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्ररित किया। अब अपने हर भाषण और सभाओं में मास्‍क का विरोध करने वाले ट्रंप आखिरकार पार्टी के दबाव में आकर इसे पहनने को राजी हो गए। वह मास्क को लेकर कई बार विपक्ष एवं विशेषज्ञों की आलोचना के शिकार हुए। इससे पहले कई बार उन्होंने अपनी चुनावी रैली को बिना मास्क के संबोधित किया है और उनके समर्थकों ने भी किसी रैली में मास्क नहीं पहना। हालांकि विपक्ष की निंदा के बाद अब ट्रंप ने मास्क के साथ अपनी तस्वीर साझा की है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका की सबसे बड़ी वॉरशिप USS Nimitz आई भारत, चीन को मुंह चिढ़ाते हुए इंडियन नेवी के साथ युद्धाभ्‍यास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+