हार के बावजूद दूसरे कार्यकाल की तैयारी में लगे डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, Tweet की फोटो

नई दिल्ली। भारत सहित आज पूरी दुनिया में हिंदू त्योहार दीपावली की धूम हैं। दिवाली के पावन त्योहार पर पूरा देश रोशनी से जगमगा गया, इस दिन लोगों ने अपने घरों पर दीप जलाकर मां लक्षी की पूजा की। भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी दीपावली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। संयुक्त राज्य अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं और वहां भी दिवाली का त्योहार बडे़ ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी व्हाइट हाउस में भी दिवाली मनाई गई।

President Donald Trump celebrates Diwali at White House, Tweet photo

नवंबर के पहले सप्ताह में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद व्हाइट हाउस की यह पहली दिवाली है। अपने प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन से चुनाव हारने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की यह व्हाइट हाउस में आखिरी दिवाली भी मानी जा सकती है। हालांकि चुनाव के नतीजों को कोर्ट में चुनौती देने वाले ट्रंप फिलहाल व्हाइट हाउस छोड़ने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दिवाली के शुभ अवसर पर व्हाइट हाउस में दीप जलाकर भारतीयों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, अंधकार पर प्रकाश के विजय का जश्न मनाते हुए सभी को दिवाली की हार्दिक बधाई। मेरा प्रार्थना है कि आप प्रसन्नतापूर्वक प्रकाश के त्योहार को मनाएं।

यह भी पढ़ें: US Election: चुनाव के एक हफ्ते बाद डोनाल्‍ड ट्रंप के बेटे ने की वोट की अपील, हो गए ट्रोल

बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को घोषित होने के बाद भी अभी तक राष्ट्रपति की दावेदारी को लेकर जद्दोजहद जारी है। एक तरफ जहां जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की तैयारी कर रहे हैं वहीं ऐसी भी खबरें हैं कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप के एडवाइजर पीटर नेवारो ने कहा कि व्हाइट हाउस और हम अभी भी यही मान रहे हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही रहेंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+