बाइडेन ने हटाया डोनाल्ड ट्रंप का डायट कोक बटन, पत्रकार ने शेयर की तस्वीर तो वायरल हुआ ट्वीट
President Biden Removed Donald Trump Button: वाशिंगटन डीसी। जो बाइडेन ने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। उसके बाद से जो बाइडेन ने एक के बाद एक पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसलों को पलट दिया है। इन फैसलों के साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ओवल ऑफिस में भी कई सारे बदलाव किए हैं। ऐसा की एक बड़ा बदलाव ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति के बैठने वाली डेस्क पर भी हुआ है जिसे अमेरिकी के टीवी प्रस्तोता टॉम न्यूमैन डन ने पहचाना है। न्यूमैन ने जब इस बदलाव की तस्वीर ट्विटर पर डाली और देखते ही देखते वायरल हो गई।

ट्रंप की मेज पर होता था एक लाल बटन
टॉम न्यूमैन ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप के समय में राष्ट्रपति की डेस्क पर रहने वाला एक लाल बटन हटा दिया है जो ट्रंप के लिए बेहद ही जरूरी चीज थी।
दरअसल टॉम न्यूमैन डन ने अपने एक साथी के साथ ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड का एक इंटरव्यू किया था। इस दौरान न्यूमैन की जिज्ञासा राष्ट्रपति की मेज पर रखे एक डिवाइस पर पड़ी जिसमें लाल बटन लगा हुआ था। न्यूमैन सोच ही रहे थे कि तभी ट्रंप ने उस लाल बटन को दबा दिया और एक बटलर तेजी से चांदी की प्लेट में उनके लिए डायट कोक लेकर आ गया। तब न्यूमैन को पता चला कि असल में ये लाल बटन ट्रंप ने डायट कोक लिए लगवाया है। इसके ये भी पता चलता है कि ट्रंप को डायट कोक पीने का शौक था। ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने कभी शराब को हाथ भी नहीं लगाया है।

बाइडेन ने हटाया ट्रंप का पसंदीदा बटन
अब चूंकि राष्ट्रपति की कुर्सी पर जो बाइडेन बैठने लगे हैं तो मेज से ट्रंप के पसंदीदा डायट कोक का बटन भी हटा दिया गया है। न्यूमैन ने जो बाइडेन के ऑफिस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप के डायट कोक का बटन हटा दिया है। टीवी प्रस्तोता ने इसके साथ ही ट्रंप के इंटरव्यू के दौरान की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें डायट कोक का बटन दिख रहा है और ट्रंप के साथ इंटरव्यू के दौरान की घटना का भी जिक्र किया है।
टॉम न्यूमैन के इस जानकारी को शेयर करते ही उनका ट्वीट वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक इसे 1.20 लाख से ज्यादा बार पसंद किया जा चुका था और 24 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है।

यूजर दे रहे मजेदार रिप्लाई
वहीं इस पर यूजर मजेदार रिप्लाइ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो डायट कोक बटन की परिभाषा ही बता डाली। एक ने लिखा कि बाइडेन द्वारा ट्रंप का डायट कोक बटन हटाना आज की सबसे मजेदार खबर थी।
वहीं अमेरिकी पत्रकार जेनिफर जैकब्स ने इस बॉक्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये छोटा बॉक्स कई राष्ट्रपतियों द्वारा इस्तेमाल किया गया है जो कि एक पेजर से जुड़ा होता है। आम तौर पर इसका इस्तेमाल ओवल ऑफिस में तैनात कर्मचारियों का ध्यान खींचने के लिए होता है। वहीं ट्रंप इसका इस्तेमाल लोगों के सामने ये दिखाने में करते थे कि वो डायट कोक मंगाते थे।
President Biden has removed the Diet Coke button. When @ShippersUnbound and I interviewed Donald Trump in 2019, we became fascinated by what the little red button did. Eventually Trump pressed it, and a butler swiftly brought in a Diet Coke on a silver platter. It's gone now. pic.twitter.com/rFzhPaHYjk
— Tom Newton Dunn (@tnewtondunn) January 21, 2021
-
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications