योग दिवस पर यूएन के मुख्यालय में कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर, पीएम मोदी लेंगे हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके न्यूयॉर्क के यूएन मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के लिए तैयारियों जोरों पर चल रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम युनाइटेड नेसंश के मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम क तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित यूएन के मुख्यालय में होंगे। पीएम मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। यूएन के मुख्यालय में होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम में 180 देशों के लोग जुड़ेंगे।

un

बता दें कि पीएम मोदी 20-24 जून के बीच अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर यहां पहुंच रहे हैं इस दौरान 21 जून को योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

गौर करने वाली बात है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को 2015 से मनाया जा रहा है। यूएन की जनरल असेंबली ने 2014 को इसकी मान्यता दी थी। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का प्राचीन भारत माध्यम है।

वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने यूएन को संबोधित करते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था। न्यूयॉर्क में योग दिवस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी वॉशिंगटन डीसी जाएंगे, जहां पर उनका व्हाइट हाउस में आधिकारिक स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति जो बाइडेन से पीएम मोदी मुलाकात करेंगे और उनके साथ उच्च स्तरीय बैठक भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें- अमेरिका के सेंट लुईस में पार्टी के दौरान गोलीबारी, 1 की मौत, 9 घायल
राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन पीएम मोदी के सम्मान में डिनर का आयोजन करेंगे। अमेरिकी दौरे पर पीएम मोदी कांग्रेस के नेताओं को भी संबोधित करेंगे। 23 जून को पीएम उपराष्ट्पति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बैठक करेंगे। साथ ही पीएम अमेरिका की यात्रा पर कई सीईओ और भारत के लोगों से मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+