फ्लाइट में लगी आग को बुझाने के लिए इस्तेमाल किया जूस और पानी, सोशल मीडिया पर गुस्से में लोग
चीन में एक फ्लाइट में बैग में लगी आग को बुझाने के लिए फ्लाइट क्रू ने पानी और जूस का इस्तेमाल किया, जिसपर नया बवाल खड़ा हो गया है। चीन की एक घरेलु फ्लाइट में एक पॉवर बैंक में आग लग गई।
बीजिंग। चीन में एक फ्लाइट में बैग में लगी आग को बुझाने के लिए फ्लाइट क्रू ने पानी और जूस का इस्तेमाल किया, जिसपर नया बवाल खड़ा हो गया है। चीन की एक घरेलु फ्लाइट में एक पॉवर बैंक में आग लग गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से बाहर निकाल कर आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इसके लिए जो तरीका अपनाया गया, उससे चीन के लोग बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

चीन में शंघाई जा रही घरेलु चीन सथर्न एयरलाइन फ्लाइट में ऊपर रख बैग में अचानक आग लग गई। प्लेन गुआनझाऊ एयरपोर्ट पर ही खड़ा था जब ये आग लगी। आग फ्लाइट में सीट के ऊपर रखे बैग में पॉवर बैंक में लगी थी। जब पैसेंजर्स ने देखा कि बैग में आग लग गई है तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी क्रू को दी। आग को बढ़ता देख एक क्रू मेंबर ने तुरंत आग पर पानी फेंका। इसके बाद एक पैसेंजर ने आकर आग पर जूस डाल दिया।
थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित फ्लाइट से बाहर निकाला गया। जिस पैसेंजर्स का ये बैग था, अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। जांच में सामने आया है कि जब पॉवर बैंक में आग लगी, तब वो इस्तेमाल में नहीं थी। इस घटना का वीडियो चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट पर डाला गया है जिसके बाद से ये वायरल हो गया। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि फ्लाइट में आग पर काबू पाने के लिए फायर एक्सटिंग्यूशर की बजाय पानी और जूस का इस्तेमाल किय गया।












Click it and Unblock the Notifications