नेपाल में मिला बेशकीमती 'रहस्यमयी पत्थर', 1 किलोग्राम की कीमत रखी गई थी 35 करोड़
काठमांडू, 16 फरवरी: नेपाल की राजधानी काठमांडू में दो भारतीयों समेत आठ लोगों के पास से एक कीमती रहस्यमयी पदार्थ मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । यह पदार्थ अवैध रूप से भारत से लाया गया था। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने शहर के बाहरी इलाके में एक पंचसितारा होटल के पार्किंग में एक कार से यह पदार्थ मिलने के बाद इन आठ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास जो पदार्थ मिला है उसे यूरेनियम बताया जा रहा है।

35 करोड़ रूपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचने की थी तैयारी
पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दो भारतीयों की पहचान बिहार निवासी उपेंद्र कुमार मिश्रा और राजू ठाकुर के तौर पर हुई है। जबकि अन्य छह नेपाली नागरिक हैं। पुलिस ने बताया कि, जब इन आठ लोगों के गिरफ्तार किया था, तब ये लोग इस बेशकीमती सामान को 35 करोड़ रूपये प्रति ग्राम की दर से बेचने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

ऐसे पुलिस की गिरफ्त आए तस्कर
पुलिस ने भूपेंद्र और नवराज को कार से गिरफ्तार किया। बाकी लोगों को पुलिस ने पूछताछ से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि, इसी कार में यह बेशकीमती सामान मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेट्रोपोलिटन पुलिस रेंज के पुलिस अधीक्षक दिनेश मैनाली ने कहा, 'हमने कुछ पदार्थ बरामद किया जो यूरेनियम जैसा दिखता है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुख्ता तौर पर पुष्टि नहीं की है।

यूरेनियम की तस्करी के कई मामले आ चुके हैं सामने
पुलिस द्वारा बरामद किया गया गए पदार्थ को टेस्टिंग के लिए लैब भेजा रहा है। जिससे ये पता चल सकते कि, ये पदार्थ यूरेनियम है या नहीं। पिछले साल नेपाल की राजधानी काठमांडू में तस्करी कर पहुंचाए गए ढाई किलोग्राम अपरिष्कृत यूरेनियम पकड़ा गया था। जिसके बाद नेपाल से लेकर भारत तक की एजेंसियां सकते में आ गई थीं। नेपाल में काफी समय से ऐसे पदार्थों का तस्करी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications