फिर सुर्खियों में आईं पॉप सिंगर रिहाना, इस बार ट्वीट नहीं हेयरकट मचा रहा है धमाल

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के पक्ष में ट्वीट करने वाली पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का विषय उनका नहीं बल्कि उनका हेयर स्टाइल है। रियाना नए हेयर कट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। रिहाना ने अपने लॉन्जरी ब्रांड सैवेज एक्स फेंटी के लिए स्प्रिंग फोटोशूट कराया है। फोटोशूट में रिहाना फ्लोरल बिकनी में पोज देती नजर आ रही हैं। उनका नया लुक की लोग चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने सरकार के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए ट्वीट किए थे।

रविवार को शेयर की फोटो

रविवार को शेयर की फोटो

रिहाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रविवार (28 फरवरी) को एक बगीचे में कुर्सी पर लेटे हुए फोटो शेयर की। इस फोटो में रिहान नें स्प्रिंग सीजन के लिए रिहाना ने फूलों और कई रंग की एक बिकनी पहन रखी है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट युसेफ ने रिहाना की फोटोज शेयर करते हुए लिखा-मेकिंग मैजिक। वहीं रिहाना ने इन फोटो के शेयर करते हुए लिखा कि, savage af. don't trip।

शो के दौरान बजे गाने को लेकर मांगनी पड़ी माफी

शो के दौरान बजे गाने को लेकर मांगनी पड़ी माफी

इससे पहले रिहाना ने अपने वर्चुअल रनवे शो सैवेज एक्स फेंटी में लॉन्जरी कलेक्शन को दिखाया गया था। रिहाना ने अपने वर्चुअल रनवे शो 'सैवेज एक्स फेंटी' में अपना लॉन्जरी कलेक्शन दिखाते समय म्यूजिक प्रोड्यूसर कूकू क्लोए के गाने 'डूम' का इस्तेमाल किया था, जिसमें इस्लाम की हदीस यानी वो बातें थीं, जिनके जरिए पैगम्बर साहब ने इस्लामी संस्कृति के रीति-रिवाजों और नियमों के बारे में बताया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताई थी। बाद में रिहाना ने इसे लेकर माफी मांग ली थी।

पहले भी विवादों में रही हैं रिआना

पहले भी विवादों में रही हैं रिआना

हाल ही में रिहाना ने एक लॉन्जरी ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें वे टॉपलेस होकर पोज देती नजर आईं थीं। इस दौरान अपनी ज्वैलरी के साथ उन्होंने भगवान गणेश का पेंडेंट पहन रखा था। रिहाना ने अपनी यह तस्वीर खुद सोशल अकाउंट पर शेयर की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स रिहाना की इस तस्वीर पर जमकर गुस्सा जाहिर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+