पॉप स्टार लेडी गागा के कुत्ते हुए चोरी, ढूंढकर लाने वाले को देंगी 3 करोड़ रुपए का इनाम

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, हाल ही में कुछ आपराधिक मानसिकता वाले लोगों ने लेडी गागा के दो फ्रेंच बुलडॉग को चुरा लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने सिंगर के डॉगवॉकर (कुत्ता घुमाने वाला) को भी गोली मार दी। फिलहाल उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। अपने चोरी किए गए कुत्तों को वापस पाने की चाह में लेडी गागा ने जानकारी देने वाले को मोटी रकम देने का ऐलान किया है।

हमलावरों ने चुराया लेडी गागा का कुत्ता

हमलावरों ने चुराया लेडी गागा का कुत्ता

ऑस्कर जीत चुकीं अमेरिका की मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। फैंस उनके फैशन और स्टाइल को लेकर क्रेजी रहते हैं। अपने स्टार के साथ हुए इस हादसे पर दुनियाभर से फैंस लेडी गागा को सपोर्ट कर रहे हैं, साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। लेडी गागा ने भी अपने खोए हुए कुत्तों को वापस पाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

जानकारी देने वाले को मिलेगा 3.65 करोड़ का इनाम

जानकारी देने वाले को मिलेगा 3.65 करोड़ का इनाम

लेडी गागा ने उनके कुत्तों की जानकारी देने वाल को 5 लाख डॉलर यानी 3.65 करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की है। अमेरिकी पॉप स्टार लेडी गागा के दोनों कुत्तों के नाम कोजी और गुस्‍ताव है। रिपोर्ट के मुताबिक गागा को अपने इन कुत्तों से काफी लगाव है और वह उन्हें फिर से पाने के लिए बेताब हैं। इस घटना में उनका तीसरा कुत्ता एशिया भागने में सफल रहा, पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला है।

लेडी गागा ने जारी किया ईमेल आईडी

लेडी गागा ने जारी किया ईमेल आईडी

लेडी गागा ने अपने कुत्ते खोने के बाद एक ईमेल आईडी ([email protected]) जारी किया है, जिसपर उनसे संपर्क किया जा सकता है। इस मेल पर उनके कुत्ते के बारे में किसी भी तरह की जानकारी शेयर किया जा सकता है। गागा इस समय रोम में एक शूटिंग में व्यस्त हैं, डॉगवॉकर पर हमले की जानकारी उनके पिता जो जर्मनोटा ने दी। उन्होंने बताया कि जब से यह घटना हुई है तब से वह अपनी बेटी के संपर्क में हैं।

'जैसे हमारे बच्चे किडनैप हो गए हों'

'जैसे हमारे बच्चे किडनैप हो गए हों'

उन्होंने कहा, 'हम इस घटना से बुरी तरह ह‍िले हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे क‍िसी ने हमारे क‍िसी बच्‍चे को किडनैप कर ल‍िया हो।' जो जर्मनोटा के मुताबिक इस घटना में डॉगवॉकर रायन फिशर को भी गोली लगी है, लुटेरों ने उसपर हमला किया और कुत्ते चुराकर भाग गए। रायन का अस्पताल में इलाज जारी है। लेडी गागा के कुत्तों और हमलावरों की तलाश में लॉस एंजेलिस पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Biden inauguration: बाइडेन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम: लेडी गागा और जेनिफर लोपेज का होगा परफॉर्मेंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+