Biden inauguration: बाइडेन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम: लेडी गागा और जेनिफर लोपेज का होगा परफॉर्मेंस
शपथ ग्रहण कार्यक्रम को रंगीन बनाने के लिए हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों का परफॉर्मेंस रखा गया है
वाशिंगटन: 20 जनवरी को अमेरिका में नये राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडेन (Joe biden) शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण (inauguration) कार्यक्रम को रंगीन बनाने के लिए हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों का परफॉर्मेंस रखा गया है। हॉलीवुड की टॉप सिंगर लेडी गागा(Lady gaga) और जेनिफर लोपेज(Jennifer Lopez) अपनी शानदार प्रस्तुतियों के साथ अमेरिका के नये राष्ट्राध्यक्ष जो बायडेन का स्वागत करेंगी। लेडी गागा और जेनिफर लोपेज के साथ ही कई और दूसरे हॉलीवुड के मशहूर कलाकार भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अपना परफॉर्मेंस देकर कार्यक्रम में शमां बांधेंगे।

राष्ट्रगान गाएंगी लेडी गागा
जो बायडेन के शपथग्रहण से पहले अमेरिका का राष्ट्रगान गाया जाएगा, जिसे हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा लेडी गागा गाएंगी। वहीं, जेनिफर लोपेज के लिए अलग से म्यूजिकल परफॉर्मेंस रखा गया है। आपको बता दें कि लेडी गागा जो बायडेन की समर्थक रहीं है, और चुनाव प्रचार के दौरान वो जो अमेरिकन जनता से जो बायडन के लिए वोट करने की अपील कर चुकी हैं। जेनिफर लोपेज और लेडी गागा के परफॉर्मेंस के बाद हॉलीवुड के सुपरस्टार और ऑस्कर विजेता अभिनेता टॉम हैंक्स एक विशेष टेलीविजन शो होस्ट करेंगे।
'यूनाइटेड अमेरिका' थीम पर पांच दिन का कार्यक्रम
शपथग्रहण कार्यक्रम को देखने वाली कमेटी के मुताबिक, कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के तमाम बंदोबस्त किए गये हैं। और यूनाइटेड इंडिया के थीम पर पांच दिनों तक कार्यक्रम चलेगा। जिसका मकसद अमेरिकी जनता के मन में आए खटास को भरना है। कमेटी ने कहा कि, कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए अमेरिकी जनता अपने अपने घरों से कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे। शपथग्रहण में 'सेलिब्रेटिंग अमेरिका' नाम से 90 मिनट का एक कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें अमेरिका के मशहूर संगीतकार जॉन बॉब जोवी, जस्टिन टिम्बरलेक, डेमी लोवाटो और चिंटी क्लीमन्स अपनी प्रस्तुति देंगे। अमेरिका के करीब सभी न्यूज चैनलों पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम को कवर किया जाएगा। साथ ही म्यूजिकल कार्यक्रमों की भी लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
शपथग्रहण से पहले किला बना वाशिंगटन
6 जनवरी को अमेरिकी संसद पर ट्रंप समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट पर है। वहीं, FBI ने भी चेतावनी जारी की है, कि 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप के समर्थक राजधानी की सड़कों पर भारी हिंसा कर सकते हैं। FBI ने अपनी चेतावनी में कहा है, कि ट्रंप के समर्थक बंदूकों के साथ राजधानी में भारी उपद्रव मचा सकते हैं। जिसके बाद नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के 20 हजार जवानों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए तैनात किया गया है। वहीं, अमेरिकन आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ ने भी कह दिया है कि उपद्रव मचाने वाले किसी भी ताकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्हाइट हाउस से दी गई जानकारी के मुताबिक आपातकाल के दौरान आपात स्थितियों से निपटने के लिए वाशिंगटन मेट्रोपॉलिटन प्रशासन को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान लोगों की जिंदगी और संपत्ति की रक्षा के लिए कोलंबिया में खतरे को कम करने के लिए केंद्रीय प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications