Paris shooting: पेरिस में 3 लोगों की हत्या के बाद प्रदर्शन, पुलिस और कुर्दों के बीच जानलेवा झड़प
सेंट्रल पेरिस में शुक्रवार को कुर्दों के एक सांस्कृतिक केंद्र में एक बंदूकधारी ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी और कम से कम तीन लोगों को घायल कर दिया था।

Image: ANI
फ्रांस की राजधानी पेरिस में कुर्दिस सांस्कृतिक केंद्र पर हुए हमले के विरोध में कुर्द समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर वाहनों को पलट दिया और उनमें आग लगा दी। इसके जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े।
शनिवार को 3 कुर्दों की हत्या
बता दें कि सेंट्रल पेरिस में शुक्रवार को कुर्दों के एक सांस्कृतिक केंद्र में एक बंदूकधारी ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी और कम से कम तीन लोगों को घायल कर दिया था। पुलिस ने इस शूटिंग का जिम्मेदार 69 वर्षीय एक बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया था। इस व्यक्ति का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि हमलावर पुलिस द्वारा निगरानी किए जाने वाले किसी भी चरमपंथी समूह का हिस्सा नहीं है।
विदेशियों को देश से बाहर निकालने की मंशा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर की मंशा विदेशियों को देश से बाहर निकालने की थी। हालांकि फ्रांसीसी गृहमंत्री ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि उस व्यक्ति ने हमला विशेष रूप से कुर्द लोग को लक्षित करके किया था। अधिकारियों के मुताबिक 69 वर्षीय हमलावर की हिरासत शनिवार को स्वास्थ्य कारणों से हटा ली गई और उसे पुलिस की साइकाइट्रिक यूनिट ले जाया गया। संदिग्ध की जांच करने वाले डॉक्टर ने कहा कि हमलावर की स्वास्थ्य की स्थिति हिरासत के लिए अनुकूल नहीं थी।
11 लोगों की हुई गिरफ्तारी
इस बात से नाराज होकर प्रदर्शनारियों ने पेरिस में प्रदर्शन किया। पेरिस के पुलिस प्रमुख लॉरेंट नुनेज ने कहा कि हिंसा के लिए कुछ दर्जन प्रदर्शनकारी जिम्मेदार थे, जिसमें 11 लोगों की गिरफ्तारियां हुईं हैं और लगभग 30 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के तितर-बितर करने से पहले लगभग दो घंटे तक झड़पें होती रहीं।
फ्रांस में कुर्दों पर हमले बढ़े
पेरिस के सेंट्रल स्क्वायर में पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों कुर्द प्रदर्शनकारी जिले के मेयर सहित फ्रांसीसी राजनेताओं के साथ शामिल हुए थे। फ्रांस में कुर्दिश डेमोक्रेटिक काउंसिल के एक राजनीतिक समूह, बेरिवान फ़िराट ने बीएफएम टीवी को बताया, "हमें बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। बीते 10 वर्षों में, 6 कुर्द कार्यकर्ता दिन दहाड़े मारे जा चुके हैं।"












Click it and Unblock the Notifications