भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव पर थेरेसा मे ने जताई चिंता, जानिए क्या कहा?

लंदन। पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकाने पर भारतीय वायुसेना की एयर स्‍ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच बुधवार को हुए घटनाक्रम के बाद दुनिया पर भी निगाहें अब भारत और पाकिस्तान पर टिकी हुई हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय लगातार दोनों देशों को शांति बनाए रखने के लिए आग्रह कर रहा है। इसी बीच ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने दोनो देशों बीच पैदा हुए हालातों पर चिंता व्यक्त की है और संयम बरतने के लिए कहा है।

UK PM Theresa May: UK is deeply concerned about rising tensions between India & Pakistan

थेरेसा मे ने कहा कि, ब्रिटेन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से चिंतित है और इस तनाव के आगे बढ़ने से बचने के लिए दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह करता है। हम दोनों देशों के नियमित संपर्क में हैं और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उनसे बातचीत और राजनयिक समाधान निकालने का आग्रह कर रहे हैं।

थेरेसा मे ने कहा कि, हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के माध्यम से तनावों को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देश के मौजूदा स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। हम ब्रिटिश नागरिकों के लिए सुरक्षा पर विचार कर रहे हैं।

वहीं बालाकोट में जैश के ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की बमबारी के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा कि उनकी इस बारे में भारतीय समकक्ष सुषमा स्‍वराज से बात हुई, जिसमें उन्‍होंने भारत और अमेरिका के बीच घनिष्‍ठ सुरक्षा साझेदारी और दक्षिण एशिया में शांति एवं सुरक्षा स्‍थापित करने के साझा लक्ष्‍य पर जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+