Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Modi vs Emmanuel Macron Net Worth: मैक्रों और मोदी में कौन है ज्यादा अमीर? दोनों नेताओं के पास नहीं है कार

PM Modi vs Emmanuel Macron Net Worth: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी तीन दिवसीय (17-19 फरवरी, 2026) भारत यात्रा के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और 'Horizon 2047' रोडमैप के तहत रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दोनों नेता मुंबई में 'भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026' (India-France Year of Innovation) का शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा के दौरान जहां एक ओर राफेल सौदे और रक्षा तकनीक पर गंभीर चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर दोनों नेताओं की संपत्ति और जीवनशैली की तुलना भी सुर्खियां बटोर रही है।

PM Modi vs Emmanuel Macron Net Worth

Emmanuel Macron Net Worth: बैंकिंग सेक्टर की विरासत

इमैनुएल मैक्रों की कुल संपत्ति 2025-26 के अनुमानों के अनुसार $40 मिलियन से $50 मिलियन के बीच है। उनकी इस विशाल संपत्ति का मुख्य स्रोत राजनीति में आने से पहले 'रॉथ्सचाइल्ड एंड सी' बैंक में उनका सफल करियर रहा है। वहां उन्होंने नेस्ले द्वारा फाइजर के बेबी फूड डिवीजन के अधिग्रहण जैसे बड़े सौदों में मध्यस्थता कर करोड़ों कमाए थे। हालांकि, राष्ट्रपति के रूप में उनका आधिकारिक वार्षिक वेतन लगभग $192,000 है और उनके पास अपनी कोई निजी कार नहीं है।

ये भी पढ़ें: Rafale Deal India France: 114 राफेल खरीदने की तैयारी में भारत, इसी महीने फाइनल होगी डील, पाकि-चीन के उड़े होश

ब्रिगिट मैक्रों: पारिवारिक विरासत और रियल एस्टेट

फ्रांस की प्रथम महिला और मैंक्रों की पत्नी ब्रिगिट की कुल संपत्ति लगभग $10 मिलियन होने का अनुमान है। उनकी अधिकांश आय उनके परिवार के प्रसिद्ध चॉकलेट व्यवसाय 'ट्रोगन्यूक्स' और रियल एस्टेट निवेश से आती है। उनकी सबसे बेशकीमती संपत्ति ले टौकेट में स्थित 'विला मोनेजान' है, जिसकी कीमत लगभग 2.8 मिलियन यूरो है। इसके अतिरिक्त, उन्हें अपनी व्यावसायिक संपत्तियों से सालाना हजारों यूरो का किराया भी प्राप्त होता है, जो उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाता है।

ये भी पढे़ं: PM Modi Welcome Post Macron: 'स्वागत है मेरे प्रिय मित्र' पीएम मोदी ने किया राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत

Narendra Modi Net Worth 2026: सादगी और पारदर्शी बचत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति मैक्रों की तुलना में काफी सीमित है। 2026 के नए आंकड़ों के आधार पर उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹3.02 करोड़ ($360,000) मानी जाती है। मोदी की संपत्ति में कोई अचल संपत्ति (घर या जमीन) शामिल नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपनी विरासत का हिस्सा दान कर दिया था। उनका निवेश मुख्य रूप से बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और सोने की चार अंगूठियों तक ही सीमित है।

ये भी पढे़ं: Macron ने कान में कही ऐसी बात, चौंक गई इटली PM Giorgia Meloni, आंखों से यूं हुआ इशारा, लोग बोले- डोरे डाल रहे

Emmanuel Macron India Visit 2026: रणनीतिक साझेदारी और सांस्कृतिक मेल

मैक्रों की यह यात्रा मुंबई से शुरू होकर दिल्ली तक जाएगी, जो दोनों देशों के बीच केवल सरकारी ही नहीं बल्कि व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी दर्शाती है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम और नवाचार फोरम यह बताता है कि भारत और फ्रांस अब केवल हथियार खरीदने-बेचने वाले साझेदार नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकों और स्टार्टअप्स के लिए एक-दूसरे के अनिवार्य साथी बन चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+