PM Modi Welcome Post Macron: 'स्वागत है मेरे प्रिय मित्र' पीएम मोदी ने किया राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत
PM Modi Welcome Post Macron: भारत और फ्रांस के बीच प्रगाढ़ होती दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी में आज का दिन 17 फरवरी, 2026 एक नई इबारत लिखने जा रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मुंबई पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बेहद गर्मजोशी भरा स्वागत संदेश साझा किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में मैक्रों को 'प्रिय मित्र' (My Dear Friend) संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि यह दौरा भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को 'नई ऊंचाइयों' पर ले जाएगा।
पीएम मोदी का 'वेलकम' पोस्ट: क्या लिखा?
प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह किए अपने पोस्ट में लिखा- 'स्वागत है मेरे प्रिय मित्र', भारत में आपका स्वागत है! भारत आपकी यात्रा और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चाएं विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेंगी और वैश्विक प्रगति में योगदान देंगी। मेरे प्रिय मित्र इमैनुएल मैक्रों, आपसे मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं।
ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' का आगाज
राष्ट्रपति मैक्रों अपनी पत्नी और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों के साथ सोमवार देर रात मुंबई पहुँचे। आज दोपहर 3:15 बजे मुंबई के लोक भवन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई के आधिकारिक दौरे पर हैं, जो इस शहर की आर्थिक और तकनीकी अहमियत को दर्शाता है।
आज शाम करीब 5:15 बजे दोनों नेता 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। इस पहल का उद्देश्य नवाचार और स्टार्टअप्स: दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स और इनोवेटर्स के बीच सहयोग बढ़ाना है।
मुंबई के कार्यक्रमों के बाद दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 19 फरवरी को राष्ट्रपति मैक्रों नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में शिरकत करेंगे। यहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा औद्योगिक साझेदारी और 'होराइजन 2047' रोडमैप पर महत्वपूर्ण समझौतों की उम्मीद है। यह राष्ट्रपति मैक्रों की चौथी भारत यात्रा है। जानकारों के अनुसार, यह दौरा रक्षा (खासकर राफेल और मिसाइल सौदे), व्यापार, स्वास्थ्य और आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) जैसे क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक समझौतों का मार्ग प्रशस्त करेगा।












Click it and Unblock the Notifications