'भारत माता की जय' से गूंजा रियाद, IT फीमेल वर्कर्स ने मोदी संग ली सेल्फी
नई दिल्ली। सऊदी अरब के दौरे के दूसरे दिन आज पीएम मोदी रियाद के महिला आईटी सेंटर पहुंचे जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। मोदी के पहुंचने के बाद वहां के कैंपस में 'भारत माता की जय' की गूंज भी सुनायी दी।
इस दौरान पीएम मोदी की एक झलक पाने का क्रेज टीएसएस ऑफिस के लोगों में देखा गया, जिसमें मुख्य रूप से महिला कर्मचारी शामिल थीं। जिनमें पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी खिंचवाने की होड़ मची थी।
आईटी के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कुछ खास बातें कहीं..जो कि निम्नलिखित है..
- पीएम मोदी ने कहा कि TCS महिला आईटी सेंटर सऊदी अरब की शान है।
- मैं आप सभी को इंडिया आने का निमंत्रण देता हूं और कहता हूं कि आप सभी का भव्य स्वागत होगा।
- इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भारत की काफी संभावनाएं हैं।
- भारत की ताकत वहां के युवा है, जिनके साथ हम अच्छे से अपने बिजनेस रिलेशन को मेंटन कर सकते हैं।
- इसके अलावा हमारे देश की शक्ति वहां का लोकतंत्र है।
आपको बता दें कि मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के तीसरे और अंतिम पड़ाव में सऊदी अरब पहुंचे हैं। वे इससे पहले बेल्जियम और अमेरिका दौरे पर थे। इससे पहले 2010 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सऊदी अरब की यात्रा की थी।













Click it and Unblock the Notifications