फ्रांस में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, लीजन ऑफ ऑनर से नवाजा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉन ने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है। पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है।

पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी से पहले कई नेताओं को यह सम्मान दिया जा चुका है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल को यह सम्मान दिया जा चुका है।

pm

फ्रांस के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया था। यहां पर पीएम को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। इसके बाद पीएम मोदी ने कई नेताओं से बात की और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किया।

पेरिस में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान 3 और यूपीआई का जिक्र किया। इसके बाद पीएम ने राष्ट्रपति मैंक्रॉन के साथ डिनर किया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत इतना विशाल है, इतनी विविधताओं से भरा है कि हम भारतवासियों के लिए भी इसे पूरी तरह से देखने और समझने के लिए एक जन्म कम पड़ जाता है। ऐसे विशाल भारत को देखने के लिए दुनिया उत्सुक है। आपको अपनी रुचि का कुछ ना कुछ भारत में अवश्य मिलेगा।

आप भारत की विविधता देखेंगे को दीवाने हो जाएंगे। हिमालय से लेकर रेगिस्तान, समुद्र तट, एडवेंचर स्पोर्स से लेकर ध्यान और योग, भारत के पास हर किसी के पास कुछ ना कुछ देने के लिए है। भारत को समझने के लिए हमारे फ्रेंस दोस्तों को भारत लाना आप सबकी जिम्मेदारी है।

आप जितनी ज्यादा मदद उनकी करेंगे वो ज्यादा आएंगे। मेरे भारत के आप सभी भाई-बहन इस काम को बखूबी कर सकते हैं। जिस तरह से मोबाइल या कंप्यूटर में एक्सेस कोड डालने के बाद एक नई दुनिया खुल जाती है वैसे ही भारतीय समुदाय भारत का पासकोड हैं। भारत में भी टूरिज्म बढ़े इसे अपना मिशन बनाइए। भारत में आने का मतलब हजारों साल की विरासत का अनुभव करना, इतिहास का अनुभव करना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+