नेपाल में बच्चे को ऑटोग्राफ देते PM का वीडियो वायरल, स्कैच में बनी थी भगवान बुद्ध के साथ मोदी की तस्वीर
नेपाल में बच्चे को ऑटोग्राफ देते PM का वीडियो वायरल, स्कैच में बनी थी भगवान बुद्ध के साथ मोदी की तस्वीर
लुंबिनी, 16 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार (16 मई) को नेपाल के लुंबिनी पहुंचे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने पीएम नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया है। इसी बीच वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी एक बच्चे को ऑटोग्राफ देते दिख रहे हैं। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि नेपाल के लुंबिनी में भारतीय समुदाय द्वारा पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसी बीच पीएम मोदी ने एक बच्चे के स्कैच पर ऑटोग्राफ दिया, जिसमें भगवान बुद्ध के साथ पीएम मोदी की तस्वीर बनी थी।
Recommended Video

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के लुंबिनी में महामाया देवी मंदिर भी गए औ वहां पूजा किया। इसके अलावा पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने लुंबिनी मठ क्षेत्र के भीतर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ दिल्ली से संबंधित एक भूखंड में बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक केंद्र के शिलान्यास समारोह में भी हिस्सा लिया।
#WATCH | PM Modi autographs a sketch depicting him and Lord Buddha, as he receives a warm welcome by the Indian community in Lumbini, Nepal pic.twitter.com/UgDYGjjU1O
— ANI (@ANI) May 16, 2022
बता दें कि भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी में ही हुआ था। पीएम मोदी और उनकी टीम उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक विशेष भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से नेपाल के लुंबिनी पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी नेपाल पहुंचकर ट्वीट किया, '' नेपाल में उतरा हूं...बुद्ध पूर्णिमा के विशेष अवसर पर नेपाल के अद्भुत लोगों के बीच आकर खुशी हुई। लुंबिनी में कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहे है।''
इसके बाद मोदी ने पवित्र माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। ऐतिहासिक मंदिर की यात्रा के दौरान उनके साथ पीएम देउबा भी थे। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, "नेपाल यात्रा की शुरुआत पवित्र माया देवी मंदिर, लुंबिनी में प्रार्थना के साथ हुई है।''












Click it and Unblock the Notifications