पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन करेंगे वर्चुअल मीटिंग, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली, 10 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) के बीच कल द्विपक्षीय वार्ता होने जा रही है। दोनों देशों के प्रमुख कल द्विपक्षीय सहयोग समेत दुनिया के प्रमुख घटनाक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह वर्चुअल मीटिंग दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से अपने नियमित और उच्च-स्तरीय जुड़ाव को जारी रखने में मजबूती देगी।

विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। भारत और अमेरिका के बीत हो रही वर्चुअल बैठक में यूएसए के राष्ट्रपति जोसेफ आर बाइडेन के साथ वर्चुअली शामिल होंगे।
विदेश मंत्रालय की ओर बताया गया है कि दोनों नेता चल रहे द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे और दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर हाल के घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।\












Click it and Unblock the Notifications