PM Modi In US: न्यूयॉर्क का वो होटल, जहां पीएम मोदी ठहरे हैं, देखें कितना है आलीशान.. ठहरने का इतना है किराया
Modi in America: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमेरिका दौरा शुरू हो चुका है और वो मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया है। वहीं, आज प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क से मिले हैं और पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क ने कहा है, कि वो भारत के भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं और वो अगले साल भारत की यात्रा करेंगे।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में मैडिसन एवेन्यू पर लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में रुके हैं, जो सेंट्रल पार्क से लगभग 10-12 मिनट की दूरी पर है। पीएम मोदी इससे पहले 2019 और 2014 में न्यूयॉर्क दौरे के दौरान इसी होटल में रुके थे। ये होटल काफी बेहतरीन और लग्जरी है और इस होटल का किराया सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

आलीशान होटल में ठहरे हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस होटल में ठहरे हैं, उस होटल के एक कमरे का किराया 48,000 रुपये से शुरू होकर 12 लाख रुपये प्रति रात तक जाता है। ये निर्भर करता है, कि आपने किस तरह का कमरा खुद के लिए चुना है।
ये होटल एक फाइव स्टार होटल है, जिसमें 733 लग्जरी और तमाम सुविधाओं से पूर्ण कमरे और सुइट हैं। यह अपने टावरों और शाही सुइट्स म्यूजियम में भी स्पेशल मेहमानों के लिए ठहरने की व्यवस्था प्रदान करता है। न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित होटलों में से एक किंग साइज के बिस्तर के लिए दरें प्रति रात लगभग 48,000 रुपये से शुरू होती हैं।
हालांकि, हमें इसकी जानकारी नहीं है, कि प्रधानमंत्री मोदी जिस कमरे में ठहरे हैं, वो कौन सा कमरा है और उसका किराया कितना है।
होटल की वेबसाइट के अनुसार, जैसे जैसे कमरों या सुइट में सुविधाएं बढ़ती जाती हैं, उन कमरों की कीमत भी बढ़ती जाती है। इस होटल में जो सबसे बेहतरीन कमरा है, उसकी प्रति रात की कीमत 12.15 लाख रुपये है। वहीं, इस होटल के शानदार टावर्स पेंटहाउस सुइट के लिए भी प्रति रात लगभग 12.15 लाख रुपये तक का खर्च आता है।
22 जून को बाइ़डेन से मुलाकात
वैसे तो 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर कार्यक्रम रखा गया है, लेकिन पीएम मोदी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने वाले अधिकारियों के मुताबिक, 21 जून को बाइडेन परिवार की तरफ से पीएम मोदी के लिए अंतरंग डिनर कार्यक्रम रखा गया है। 21 जून को पीएम मोदी बाइडेन परिवार के साथ डिनर करेंगे, जिसे अमेरिका की फर्स्ट लेडी, जिल बाइडेन होस्ट करेंगी। इस कार्यक्रम में चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।

22 जून की सुबह व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में 21 तोपों की सलामी के साथ पीएम मोदी का आधिकारिक स्वागत किया जाएगा। इसे देखने के लिए 7,000 से ज्यादा भारतीय अमेरिकी जुटेंगे।
22 जून को ही पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा और टेक्नोलॉजी साझेदारी और जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है। इस द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेता एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
22 जून की दोपहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबिधित करेंगे, जिसमें अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (भारत के मुताबिक लोकसभा) और सीनेट (जैसे भारत में राज्यसभा) के सदस्य शामिल होंगे। ये दूसरी बार होगा, जब पीएम मोदी अमेरिका के संसद को संबोधित करेंगे, जहां वो भारत के भविष्य के बारे में अपना दृष्टिकोण रखेंगे और दोनों देशों के सामने वैश्विक चुनौतियों को लेकर अपनी राय रखेंगे।
23 जून को ही वाशिंगटन में रोनाल्ड रीगन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाग लेने वालों में भारतीय मूल के डॉक्टर, होटल व्यवसायी, वकील और उद्योगपति शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications