पीएम मोदी से मुलाकात से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने लागू किया पारस्परिक टैरिफ, बोले- भारत सबसे अधिक शुल्क लेता है
PM Modi US visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने गुरुवार को पारस्परिक टैरिफ ((Reciprocal tariffs) प्लॉन लागू करने की घोषणा कर दी है। ट्रम्प ने पारस्परिक टैरिफ योजनाओं का ऐलान करते हुए कहा कि "भारत सबसे अधिक शुल्क लेता है।" ट्रंप ने सख्ती से कहा "जो देश हम पर टैरिफ लगाएगा, हम उस पर टैरिफ लगाएंगे।"
बता दें ये जो टैरिफ अमेरिका ने लागू किया है वो एक देश दूसरे देशों से आयात पर एक जैसा टैरिफ वसूलता है। । इस टैरिफ को रेसिप्रोकल टैरिफ भी कहा जाता है। यानी अब अमेरिका के साथ व्यापार करते समय जो देश जितना आयात कर लगाएगा उतना ही कर अमेरिका भी लगाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लागू किए गए नए टैरिफ प्लॉन को घोषणा करते हुए कहा "ना ज्यादा ना कम। जो देश हसे मोटा टैक्स या टैरिफ वसूलेंगे तो हम भी उनके साथ वैसा ही करेंगे।"
पारस्परिक टैरिफ भारत के लिए क्यों है बड़ा झटका?
डोनॉल्प के पारस्परिक टैरिफ प्लॉन लागू करना भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अब इस पारस्परिक ट्रैफिक के लागू होने के बाद उदाहरण के तौर पर यदि भारत अमेरिकी ऑटो पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाता है, तो वाशिंगटन में भारत से ऑटो के आयात पर भी 25 प्रतिशत टैरिफ होगा।
"कोई ये बात नहीं जानता कि..."
ओवल ऑफिस में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा "कोई ये बात नहीं जानता है कि कौन सा देश अमेरिका से कितना टैक्स वसूल रहा है। उन्होंने कहा आप एक देश जाइए और फिर देखिएगा कि अमेरिका को से कितना टैक्स वसूल रहे हैं।"
"अमेरिका के सहयोगी अक्सर दुश्मनों से भी बद्दतर होते हैं"
ट्रंप ने कहा "व्यापार के मामले में अमेरिका के सहयोगी अक्सर दुश्मनों से भी बद्दतर होते हैं। इसलिए अमेरिका के साथ जो जैसा करेगा, हम भी उसके साथ वैसा ही करेंगे।"
ट्रंप बोले- यह सभी के लिए उचित है
टैरिफ संबंधी आदेशपर साइन करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा "निष्पक्षता के उद्देश्य से मैंने निर्णय लिया है कि मैं पारस्परिक शुल्क लगाऊंगा। यह सभी के लिए उचित है। कोई अन्य देश शिकायत नहीं कर सकता।"
"भारत सबसे ज्यादा टैरिफ वसूलता है"
ट्रंप ने कहा भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ वाले देशों में एक है। उन्होंने कहा कुछ छोटे देश जो वात्सव में अधिक टैरिफ लगाते हैं लेकिन भारत बहुत टैरिफ वसूलता है। उन्होंने कहा मुझे याद है सालों पहले जब हार्ले डेविडसन भारत में अपनी मोटरसाइकिलें नहीं बेच सकी क्योंकि भारत में टैक्स बहुत अधिक था, टैरिफ जबर दस्त था।
अमेरिका में चुनाव प्रचार के दौरान ही ट्रंप ने दे दिए थे संकेत
बता दें डोनाल्ड ट्रंप भारत पर अधिक आयात कर वसूलने को लेकर कटाक्ष करते आए हैं। अमेरिका में चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था "आंख के बदले आंख, टैरिफ के बदले टैरिफ, वही सटीक राशि।"
President Trump officially announces RECIPROCAL TARRIFFS!
We will charge other countries exactly what they are charging us. pic.twitter.com/DUNfRZsFDf
— Derrick Evans (@DerrickEvans4WV) February 13, 2025












Click it and Unblock the Notifications