यूक्रेन-रूस संकट पर अमेरिका भारत से करेगा परामर्श

वॉशिंगटन, 25 फरवरी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन संकट पर भारत से सलाह लेने की बात कही है। बाइडेन ने कहा कि जिस तरह से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है उसके बाद हम भारत से यूक्रेन संकट के बारे में सलाह लेंगे। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पड़ोसी देश से बढ़ रही चुनौती की वजह से हमने यूक्रेन में सैन्य ऑपरेशन शुरू किया है। इसके साथ ही पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई इस मामले में हस्तक्षेप करता है तो रूसी सेना की ओर से इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे।

biden

पत्रकारों से बात करते हुए बाइडेन ने कहा कि हम भारत के साथ इस मसले पर परामर्श करने जा रहे हैं। हमने इस मसले को पूरी तरह से अभी नहीं सुलझाया है। दरअसल बाइडेन से एक सवाल पूछा गया था कि क्या भारत इस मसले पर अमेरिका के साथ है। गौर करने वाली बात है कि यूक्रेन के मसले पर भारत और अमेरिका का रुख एक जैसा नहीं है। भारत का रुस के साथ काफी पुरानी दोस्ती है। जबकि अमेरिका की बात करें तो भारत और अमेरिका के बीच एक हम रणनीतिक संबंध है।

माना जा रहा है कि बाइडेन प्रशासन ने भारत के साथ संपर्क किया है। व्हाइट हाउस, विदेश मंत्रालय, एनएसए स्तर पर अमेरिका ने भारत से संपर्क किया है और यूक्रेन मुद्दे पर भारत का समर्थन मांगा है। रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकी अधिकारी भारत के रवैये से खुश नहीं हैं। भारत ने यूक्रेन मुद्दे पर जो रुख अख्तियार किया है उससे अमेरिकी अधिकारी खुश नहीं हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक इस पूरे मुद्दे पर रणनीतिक स्वतंत्रता का रास्ता चुना है।

इससे पहले पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस और नाटो के बीच के तनाव को बातचीत के जरिए सुलझाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम की अपील की, सभी पक्षों से कूटनीतिक रास्तों के जरिए मुद्दों को सुलझाने के लिए कहा। बता दें कि गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य ऑपरेशन का ऐलान किया था, जिसके बाद रूसी सेना ने यूक्रेन पर धावा बोल दिया। अभी तक इस हमले में 137 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+