पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से की बात, बांग्लादेश अशांति समेत अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा
यूक्रेन- पोलैंड के दौरे से वापस होने के बाद पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। वर्तमान में बांग्लादेश की स्थिति, रूस- यूक्रेन संघर्ष और इजरायल- हमास के बीच जारी युद्ध बड़े वैश्विक मुद्दे हैं, जिसका असर दुनिया के कई देशों में देखा गया। ऐसे में बाइडेन से बात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यूएस के राष्ट्रपति से चर्चा के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का विस्तृत आदान प्रदान हुआ।
अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत के बाद एक्स पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा, "हमने यूक्रेन की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का विस्तृत आदान-प्रदान किया। मैंने शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया। हमने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और शीघ्र बहाली की आवश्यकता, सामान्य स्थिति, और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।"

फोन पर बात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में की मजबूती पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन यात्रा के बारे में बाइडेन से चर्चा की। उन्होंने यूक्रेन- रूस, इजरायल- हमास के बीच संघर्षों के अलावा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर भी चर्चा की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को कीव की अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी।
बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत की लगातार स्थिति को दोहराया और शांति और स्थिरता की जल्द वापसी के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। मोदी और बिडेन दोनों ने बांग्लादेश की स्थिति पर अपनी चिंता साझा की। उन्होंने कानून और व्यवस्था की बहाली और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।












Click it and Unblock the Notifications