इजरायल दौरे पर पीएम मोदी के साथ जाएगा चायवाला भी, जानें और FACTS

जेरुसलम। अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और इतिहास रचेंगे। पीएम मोदी पहले ऐसे भारतीय पीएम बनेंगे जो इजरायल के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी के इस एतिहासिक दौरे को लेकर इजरायल कितना बेसब्र है इसका नमूना वहां के पीएम बेंजामिन नेतान्‍याहू की ट्वीट से मिल गया था। यहां पर पीएम मोदी के स्‍वागत के लिए जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं। पीएम मोदी से पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने यहां का दौरा किया और अब पीएम मोदी, ट्रंप से हुई पहली मुलाकात के बाद इजरायल का दौरा करेंगे। सबसे दिलचस्‍प बात है पीएम मोदी उसी होटल के उसी सुइट में रुकेंगे जहां पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति रुके थे।

जहां रुके थे ट्रंप वहीं रुकेंगे पीएम मोदी

जहां रुके थे ट्रंप वहीं रुकेंगे पीएम मोदी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने मई में इजरायल का दौरा किया था। वह यहां के किंग डेविड होटल में रुके थे और अब इसी होटल में पीएम मोदी भी रुकेंगे। पीएम मोदी के लिए जो इंतजाम हो रहे हैं, वह ट्रंप की तुलना में कहीं ज्‍यादा सख्‍त हैं लेकिन इनमें कुछ ढील भी दी गई है। ट्रंप के दौरे पर पूरे होटल को खाली कराया गया था। होटल में सिर्फ वही लोग रुके थे जो ट्रंप के साथ प्रतिनिधिमंडल में आए थे। मोदी की यात्रा के लिए होटल की सिर्फ ऊपरी मंजिल और पार्किंग एरिया को ही खाली कराया गया है।

पीएम मोदी का होगा शाही स्‍वागत

पीएम मोदी का होगा शाही स्‍वागत

ट्रंप जब आए तब इस होटल की लॉबी एकदम खाली थी। न कोई रेड कारपेट था और न ही स्‍वागत करने के लिए कोई कमेटी। वहीं जब पीएम मोदी इस होटल में प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे तो उनका शाही अंदाज में स्‍वागत होगा। किंग डेविड होटल के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स और इसके मालिक माइकल फेडरमैन खुद पीएम मोदी के स्‍वागत के लिए मौजूद रहेंगे। फेडरमैन डिफेंस इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी एलबिट सिस्‍टम के मालिक भी हैं। अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि क्‍यों वह खुद पीएम मोदी के स्‍वागत के लिए मौजूद रहेंगे।

लंच में नहीं होगा मीट

लंच में नहीं होगा मीट

इजरायल के जेरुसलम पोस्‍ट के मुताबिक पीएम मोदी और उनका प्रतिनिधिमंडल पूरी तरह से शाकाहारी है। ऐसे में होटल की ओर से पीएम मोदी और इजरायल पीएम बेंजामिन नेतान्‍याहू के लिए लंच का जो मेनू तैयार हुआ है उसमें मीट या फिर अंडे से बनी कोई चीज नहीं होगा। हालांकि कुछ अपवादों को देखते हुए सिर्फ मछली की बनी एक डिश की मंजूरी दी गई है। बेस्‍ट इंडियन डिशेज के लिए इजरायली-भारतीय रेस्‍टोरेंट मालिक और टीवी की पर्सनाल्‍टी पुष्‍करना और उनकी शेफ टीम से संपर्क किया गया है। यह टीम पीएम मोदी के दौरे के लिए खास पकवान बनाएगी।

भारत रख रहा तैयारियों पर नजर

भारत रख रहा तैयारियों पर नजर

किंग डेविड के डायरेक्‍टर ऑफ ऑपरेशंस शेल्‍डन रिट्स खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। रिट्ज इससे पहले कई दुनिया के तमाम शाही परिवारों, राष्‍ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और इसी तरह के गणमान्‍य लोगों के स्‍वागत की तैयारिंया कर चुके हैं। पिछले तीन माह में भारत से आठ प्रतिनिधिमंडल इजरायल पहुंचे हैं और इन्‍होंने खुद तैयारियों का जायजा लिया है। वहीं बुधवार को एक डेलीगेशन पहले ही इजरायल पहुंच चुका है।

 साथ आएगा चायवाला भी

साथ आएगा चायवाला भी

जेरूसलम पोस्‍ट की मानें तो सबसे दिलचस्‍प बात है कि पीएम मोदी यहां पर अपनी स्‍पेशल चाय के लिए एक स्‍पेशल चायवाला भी लेकर आएंगे। यह व्‍यक्ति इस बात से वाकिफ है कि पीएम मोदी को किस तरह की चाय पसंद है। जब राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी इजरायल गए थे तो वह भी इसी होटल में रुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+