Russia: PM मोदी के दौरे से पहले रूसी सेना ने दी 85 भारतीयों की छुट्टी, 20 को अब भी रिहाई की प्रतीक्षा
PM Modi Russia visit: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच रूसी सेना में भर्ती किए गए कुल 85 भारतीय नागरिकों को अब तक छुट्टी मिल गई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के एक बयान के मुताबिक, रूस के ताजा निर्णय के बाद अब 20 भारतीयों को रिहाई का इंतजार है। दरअसल, रूसी सेना में भारतीयों के भर्ती किए जाने का मुद्दे को लेकर रूस की कड़ी आलोचना की गई। दरअसल, यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में अग्रिम पंक्ति पर लड़ते हुए 9 भारतीयों की मौत हो गई थी। जिसके बाद में रूसी सेना में शामिल भारतीय लोगों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह सरकार से उन्हें वहां से बाहर निकालने के लिए गुहार लगा रहे थे।
ब्रिक्स देशों का समिट इस बार रूस के कजान शहर में 22-23 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। ब्रिक्स संगठन में विस्तार के बाद ये पहला शिखर सम्मेलन होगा,जिसमें दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर होंगे। इस समिट में मिस्त्र, ईरान, इथियोपिया और यूएई इसी साल इस संगठन में शामिल हुए हैं। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि उनका देश ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ 40 अन्य नेताओं का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

पीएम मोदी के रूस पहुंचने से पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने एक बयान में सोमवार को कहा कि 85 भारतीय नागरिकों अभी तक रूसी सेना से छूट चुके हैं जबकि 20 अन्य की रिहाई के लिए भारतीय अधिकारी लगातार रूसी समकक्षों के साथ काम कर रहे हैं।
इससे पहले पीएम मोदी ने मॉस्कों में भारत रूस के बीच हुए वार्षिक सम्मेलन में इस मुद्दे को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने उठाया था, जिसके बाद रूसी सैन्य इकाइयों में सहायक कर्मचारियों, जैसे रसोइयों और सहायकों के रूप में सेवारत भारतीय नागरिकों की रिहाई के आदेश दिए गए और उनकी भारत वापसी हो पाई थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना ने 85 भारतीयों की रिहाई के बाद शेष भारतीयों की रिहाई पर रोक लगा दी थी क्योंकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने उनके सैन्य सेवा अनुबंध रद्द नहीं किए हैं। मामले में भारत स्थिति रूसी दूतावास ने अगस्त में कहा था कि रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती अप्रैल में रोक दी गई थी। रूसी अधिकारी अपनी मर्जी से सेना में काम कर रहे भारतीयों को भी जल्दी ही सेना से मुक्त करने का कार्य कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications