UK PM ऋषि सुनक संग पहली बार दिखे पीएम मोदी, यूजर्स ने पूछा कोहिनूर कब दे रहे हो?

ऋषि सुनक के यूनाइटेड किंगडम का पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली बार उनसे मुलाकात की है।

G-20 शिखर सम्मेलन की बैठक आज से इंडोनेशिया के बाली में शुरू हो गई है। इस बैठक में विश्वस्तर के कई बड़े नेता भाग ले रहे हैं। नरेंद्र मोदी भी इस समिट का हिस्सा बनने के लिए आज सुबह बाली पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्ररपति जो बाइडेन, फ्रांसीसी पीएम इमैनुएल मैक्रों सहित कई बड़े नेताओं संग मुलाकात की। हालांकि उनकी यूके पीएम ऋषि सुनक संग हुए मुलाकात की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है।

ट्विटर पर लोग ले रहे चुटकी

ट्विटर पर लोग ले रहे चुटकी

ऋषि सुनक के यूनाइटेड किंगडम का पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली बार उनसे मुलाकात की है। भारतीय मूल के ऋषि सुनक देश में हुई राजनीतिक अस्थिरता और लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद अक्टूबर में कंजरवेटिव पार्टी के प्रमुख और यूके के प्रधानमंत्री बने हैं। इन दोनों नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। लोग कई तरह के कमेंट करने लगे। कुछ लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग चुटकी ले रहे हैं।

ऋषि सुनक ने भी साझा की तस्वीर

ऋषि सुनक ने भी साझा की तस्वीर

पीएमओ इंडिया की ओर से तस्वीर साझा कर बताया गया कि पीएम मोदी और ऋषि सुनक में मुलाकात की है। वहीं, ऋषि सुनक ने भी इस मुलाकात को ट्विटर पर साझा किया है।

कोहिनूर को लेकर लोगों ने ली चुटकी

सुशील नाम के यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि, 'मोदी जी ऋषि सुनक से सेटिंग करके कोहिनूर को वापस मांग लो ना।' विरेश नाम के यूजर ने पूछा, बाकि सब ठीक है ये बताओ कोहिनूर कब दे रहे हो? रौनक नाम के यूजर ने लिखा दो वैश्विक हिन्दू नेता आपस में बात कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सुनक ने मोदी जी के आपदा में अवसर वाली बात को सीरियसली ले लिया। एक अन्य यूजर ने ऋषि सुनक को लेकर कहा कि ये तो हमारे नेहरा साहब हैं।

क्या हिन्दी बोल रहे थे ऋषि सुनक?

सबसे अधिक चर्चा इन दोनों नेताओं के हिन्दी में बात करने को लेकर रही। कई लोग जानना चाहते हैं कि ऋषि सुनक हिन्दी जानते हैं या नहीं। माधुरी नाम की एक यूजर ने सवाल किया, कृपया मुझे बताइए कि आप लोगों ने हिंदी में बात की थी? रविंद्र शुक्ला नाम के ट्विटर यूजर द्वारा कमेंट किया गया कि, 'आप लोगों ने अगर हिंदी में बात की हो तो उसका ऑडियो जरूर शेयर कीजिएगा।' हेमंत नाम के यूजर ने लिखा - मैं सोच रहा हूं कि आप लोग बातचीत के लिए कौन सी लैंग्वेज का इस्तेमाल कर रहे होंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+