Abu Dhabi Temple: UAE में भव्य हिंदू मंदिर का उद्घाटन, पीएम मोदी ने शेख जायेद को निर्माण का दिया श्रेय

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक महीने के भीतर दूर देश यूएई में भी पहले भव्य मंदिर का उद्घाटन हो गया है। इस मंदिर के उद्घाटन में पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने माता गंगा जी का भी पूजन किया।

इस मंदिर का निर्माण बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी बीएपीएस ने करवाया है। इस भव्य हिंदू मंदिर के उद्गाटन को लेकर भारतीयों में जोश नजर आ रहा है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए हजारों भारतीय प्रवासी अबू धाबी पहुंचे हैं। यह मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए 1 मार्च से खुलेगा।

UAE Hindu Mandir Inauguration

शाम सवा 6 बजे पीएम मोदी मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर परिसर में BAPS संस्था के संतों और स्वामी ईश्वर चरण दास ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मोदी ने मंदिर परिसर का जायजा लिया। वो वॉल ऑफ हारमनी के सामने कई अधिकारियों और संतों से मिले।

Recommended Video

    Abu Dhabi Temple:UAE में भव्य हिंदू मंदिर का उद्घाटन,पीएम मोदी ने शेख जायेद को निर्माण का दिया श्रेय

    आपको बता दें कि वॉल ऑफ हारमनी यूएई की सबसे बड़ी 3-D प्रिंटेड दीवार है।ये 45 मीटर लंबी और 4.5 मीटर ऊंची है। इस दीवार पर विश्व के 26 स्मारकों को दिखाया गया है। इसमें फ्रांस का एफिल टावर, भारत का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अमेरिका का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी शामिल हैं। इससे पूरी दुनिया एक है का मैसेज दिया गया है।

    UAE में हिंदू मंदिर के उद्घाटन के बाद यहां वैश्विक आरती की गई। इसे वैश्विक आरती कहा गया क्योंकि इसी समय पर UAE के साथ भारत और कई दूसरे देशों के 1500 BAPS मंदिरों में भी आरती की गई।

    पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में मंदिर के निर्माण से लेकर इसके पूरा होने तक इसमें शामिल स्वयंसेवकों और प्रमुख योगदानकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मंदिर में संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से मुलाकात की।

    मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज UAE की धरती ने मानवीय इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है। आज अबु धाबी में भव्य और दिव्य मंदिर का लोकार्पण हो रहा है। इस पल के पीछे वर्षों की मेहनत लगी है। इसमें वर्षों पुराना सपना जुड़ा हुआ है। इसमें भगवान स्वामी नारायण का आशीर्वाद जुड़ा है। आज प्रमुख स्वामी जिस दिव्य लोक में होंगे उनकी आत्मा जहां होगी वहां प्रसन्नता का अनुभव कर रही होगी।

    पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आशा है कि यूएई में बना ये मंदिर भी मानवता के लिए बेहतर भविष्य के लिए बसंत का स्वागत करेगा। ये मंदिर पूरी दुनिया के लिए सांप्रदायिक सौहार्द्य और वैश्विक एकता का प्रतीक बनेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में यूएई की सरकार की जो भूमिका रही है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

    पीएम मोदी ने कहा कि इस मंदिर का स्वप्न साकार करने में अगर सबसे बड़ा सहयोग है तो वह मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायेद का है। मुझे पता है कि प्रेसिडेंट ऑफ UAE ने करोड़ों भारतीयों की इच्छा को पूरा किया है। उन्होंने 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के दिल जीत लिए हैं। उन्होंने जो काम किया है उसके लिए धन्यवाद शब्द भी छोटा लगता है।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे याद है जब वे 2015 में UAE आए थे, तब उन्होंने शेख मोहम्मद जायेद के सामने भारत के लोगों की इच्छा जाहिर की थी तो उन्होंने पलक झपकते ही उनके प्रस्ताव पर हां कर दी। उन्होंने तुरंत ही मंदिर के लिए इतनी बड़ी जमीन भी उपलब्ध करा दी।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि वे 2018 में दोबारा यहां आए तो उन्हें मंदिर के दो मॉडल दिखाए गए। उन्होंने कहा कि इसमें एक मॉडल तो भारत की प्राचीन वैदिक शैली के मंदिर जैसा था। वहीं, दूसरा मॉडल बिल्कुल सामान्य था जिसमें बाहर हिंदू चिह्न नहीं थे। इस दौरान उन्हें लोगों ने कहा कि यह मॉजल शेख जायेद के पास जाएगा। वो जिस मॉडल पर अपनी मुहर लगा देंगे वो ही सेलेक्ट होगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि जब यह प्रस्ताव शेख जायेद के पास गया तो उन्होंने कहा कि UAE में जो मंदिर में बने वह पूरे गौरव और वैभव के साथ बने। वह सिर्फ मंदिर न बने, वह मंदिर जैसा दिखे भी। आज उन्ही की वजह से ये ऐसा भव्य मंदिर बन पाया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि अब तक UAE को बुर्ज खलीफा, शेख जायेद मस्जिद और दूसरी हाईटेक बिल्डिंग के लिए जाना जाता था, उसमें अब एक और सांस्कृतिक स्थल जुड़ गया है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इससे पीपुल टु पीपुल कनेक्ट भी बढ़ेगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि वे करोड़ों भारतीयों की ओर से प्रेसिडेंट और UAE सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। पीएम मोदी ने लोगों से UAE के प्रेसिडेंट को स्टैंडिंग ओवेशन देने की अपील की।

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सदियों पुराना सपना पूरा हुआ है। रामलला अपने भवन में विराजमान हुए हैं। पूरा भारत और हर भारतीय उस प्रेम में उस भाव में अभी तक डूबा हुआ है।

    पीएम मोदी ने कहा- मैं यह तो नहीं जानता कि मैं मंदिरों का पुजारी हूं या नहीं हूं, लेकिन यह जानता हूं कि मैं मां भारती का पुजारी हूं। परमात्मा ने मुझे जितना समय दिया है, उसका हर पल और परमात्मा ने जो शरीर दिया है उसका कण-कण सिर्फ और सिर्फ मां भारती के लिए है। एक सौ चालीस करोड़ देशवासी मेरे आराध्य देव हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर और अब अबु धाबी में वे इस भव्य मंदिर के साक्षी बने हैं। उन्होंने कहा कि एक ही ईश्वर को एक ही सत्य को ज्ञानी अलग-अलग तरह से बताते हैं। यह भारत की मूल चेतना का हिस्सा है।

    पीएम मोदी ने कहा कि हमें विविधता में बैर नहीं लगता, बल्कि विविधता ही विशेषता लगती है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में आपका पग-पग पर विविधता में विश्वास की एक झलक दिखेगी। इसें दीवारों पर इजिप्ट के धर्म और बाइबिल की कहानियां भी उकेरी गई हैं।

    मंदिर में वॉल ऑफ हारमनी को बोहरा समज के भाइयों बनवाया है। यहां लंगर की जिम्मेदारी के लिए सिख भाई सामने आए हैं। मंदिर के निर्माण में हर धर्म के व्यक्ति ने योगदान दिया है। मंदिर की सात मीनारें यूएई की सात अमीरातों का प्रतीक हैं। यह देखना कितना सुखद है कि सबके सम्मान का यही भाव हिज हाइनेस शेख जायेद के जीवन में भी यही विजन दिखता है। उनका विजन है- वी आर ऑल ब्रदर्स।

    पीएम मोदी ने कहा कि आज UAE के उप राष्ट्रपति ने भारतीय श्रमिकों के लिए एक अस्पताल बनाने के लिए जमीन देने की घोषणा की है। वह उनका और अपने ब्रदर शेख बिन जायेद का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+