PM Modi Russia Visit: '25 वर्षों में 22 बार मिले, लेकिन इस बार तो', जेलेंस्की के बयान पर PM मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने रूस विजिट को लेकर यूक्रेन (Ukraine) खुद को दर्द में महसूस कर रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने जिस तरह पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की मुलाकात पर सवाल उठाए हैं, उससे देखकर ये बात स्पष्ट हो जाती है। जेलेंस्की ने सिर्फ पुतिन को ही नहीं भला बुरा कहा बल्कि उन्होंने पीएम मोदी रूस दौरे के निर्णय को भी अनुचित साबित करने की कोशिश की। ऐसे में पीएम मोदी ने एक बयान में यूक्रेन का नाम लिए बिना जेलेंस्की को तीखा जवाब दिया।
पीएम मोदी और रूस की राष्ट्रपति के मुलाकात को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलिदिमीर जेलेंसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पुतिन को अपराधी और खूनी कहा। पीएम से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को मास्को में दुनिया के सबसे अपराधी खूनी व्यक्ति को गले लगाते देखना एक बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए एक झटका है।"

वहीं पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया और कहा कि समाधान युद्ध के मैदान में नहीं खोजा जा सकता। पीएम ने कहा, "चाहे युद्ध हो, संघर्ष हो, आतंकवादी हमले हों - मानवता में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को जान का नुकसान होने पर दुख होता है। लेकिन जब मासूम बच्चों की हत्या होती है, जब हम मासूम बच्चों को मरते देखते हैं तो दिल दहल जाता है। वह दर्द बहुत बड़ा है। मैंने इस पर आपके साथ विस्तृत चर्चा भी की।"
दूसरी ओर एक बयान में पीएम ने जेलेंस्की को भी आगाह किया। उन्होंने कहा, "हालांकि हम पिछले 25 सालों से द्विपक्षीय बैठकें करते आ रहे हैं और 22 बार मिल चुके हैं, लेकिन ये मुलाकात ऐसी है कि पूरी दुनिया की नजर मेरी इस मुलाकात पर है और पूरी दुनिया इसके अलग-अलग मायने निकालने की कोशिश कर रही है।"
दरअलसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात को भारी निराशा और शांति प्रयासों के लिए एक विनाशकारी झटका बताया।
वोलिदिमीर जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, " रूस जो कुछ कर रहा उसको लेकर अब दुनिया को अब चुप नहीं रहना चाहिए। हर किसी को इस बार में सोचने की आवश्यकता है।"
पीएम मोदी का रूस दौरा ऐसे वक्त में हो रहा जब रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया। दरअसल, रूसी मिसाइलों ने सोमवार को पूरे यूक्रेन के शहरों पर बमबारी की, जिससे देश के सबसे बड़े बच्चों के अस्पताल और अन्य इमारतों को भारी नुकसान हुआ।
अधिकारियों के मुताबिक, हमले में करीब 41 लोग मारे गए रूसी अटैके को लेकर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया की रूस ने 40 से अधिक मिसाइलों का प्रयोग किया था। एक बयान में कहा गया कि यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसने 30 मिसाइलों को नष्ट किया।
इस हफ्ते सोमवार की रूस की ओर की गई बमबारी करीब चार महीने के भीतर यूक्रेन पर दूसरा बड़ा हमला था। इस हमले के चलते यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ। यूक्रेन की सेना का मुताबिक, 10 जिलों में से सात को निशाना बनाया गया। कीव में 7 और क्रिवी रिह में 10 लोग मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications