पीएम मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन से की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए फ्रेडरिक्सन को बधाई भी दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाल ही में उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

PM Modi telephone conversation with Mette Frederiksen

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से फोन पर बात की। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं के बीच उच्चस्तरीय आदान-प्रदान तथा बढ़ते सहयोग पर भी चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्ति होने पर फ्रेडरिक्सन को बधाई दी। उन्होंने डेनिस पीएम को जी-20 की भारत की वर्तमान अध्यक्षता और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं के बारे में बताया।

इस दौरान पीएम फ्रेडरिक्सन ने भारत की पहलों की सराहना की और उन्हें डेनमार्क के पूर्ण समर्थन से अवगत कराया। दोनों राजनेताओं ने अगले वर्ष 2024 में भारत-डेनमार्क संबंधों की 75वीं वर्षगांठ को उचित तरीके से मनाने तथा अपने संबंधों को और अधिक विविधतापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की।

डेनमार्क के पीएम कार्यालय ने एक बयान में कहा कि हरित सामरिक साझेदारी को और आगे ले जाने पर अच्छी चर्चा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। साथ ही भारत की जी-20 अध्यक्षता समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बेहतरीन बातचीत हुई। डेनमार्क भारत की मदद के लिए तैयार है।

पिछले साल दिसंबर महीने में नई सरकार का गठन हुआ था। चुनाव परिणाम आने के 6 सप्ताह बाद देश में नई सरकार बन पाई थी। इसमें वामपंथी पार्टी का नेतृत्व कर रही पार्टी सोशल डेमोक्रैटिक को सफलता मिली थी। तब प्रधानमंत्री मोदी ने मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि मैं भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में हमारे सहयोग को जारी रखने के लिए तत्पर हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+