पीएम मोदी ने क्वीन एलिजाबेथ को दार्जलिंग टी गिफ्ट की, देखें तस्वीरें
लंदन| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने सम्मान में दिए गए भोज के दौरान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दार्जिलिंग की चाय, अविस्मरणीय तस्वीरों का एक सेट और जम्मू एवं कश्मीर का शहद भेंट किया।
देखें तस्वीरें..

मोदी क्वीन एलिजाबेथ से मिले
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुक्रवार को बकिंघम पैलेस में एक भोज की मेजबानी की।

लाल रंग का नेहरू जैकेट
मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और लाल रंग का नेहरू जैकेट पहन रखा था।

दर्जिलिंग चाय और शहद
मोदी ने एलिजाबेथ को दर्जिलिंग चाय और शहद गिफ्ट किया।
महारानी की तस्वीरें
मोदी ने ट्वीट किया, "महारानी की ये तस्वीरें उन दिनों की हैं, जब वह गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत आईथीं।"

कुछ खास चीजें
तीन तस्वीरों के सेट के अलावा मोदी ने महारानी को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित मकईबाड़ी चाय बगान की कुछ पुरस्कृत चाय की किस्में, जम्मू एवं कश्मीर का पौष्टिक शहद और वाराणसी में बने खास तानचोई स्टोल (दोपट्टे) भी भेंट किए।












Click it and Unblock the Notifications