ऑस्ट्रेलिया पहुंचे PM मोदी, सिडनी में 20 हजार भारतीय मूल के लोगों को करेंगे संबोधित
PM मोदी सोमवार को 2 दिन के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। यहां वे ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी एल्बनीज से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा मंगलवार को मोदी सिडनी के ओलिंपिक पार्क में 20 हजार से ज्यादा भारतीयों को संबोधित करेंगे।

Image: ANI
जापान में G-7 सम्मेलन में डंका बजाने और पापुआ न्यू गिनी में भरपूर सम्मान पाने के बाद पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। यहां उनकी मुलाकात ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज से होगी। इस दौरे पर पीएम मोदी हजारों भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित करेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को PM मोदी सिडनी के ओलिंपिक पार्क में भारतीय मूल के हजारों लोगों को संबोधित करेंगे। इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन पीएम मोदी के सम्मान में विशाल नागरिक सम्मान का आयोजन कर रहा है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives in Sydney, Australia, as part of the third and final leg of his three-nation visit after concluding his visit to Papua New Guinea. He was received by Australian PM Anthony Albanese. pic.twitter.com/n7w4rxv6qj
— ANI (@ANI) May 22, 2023
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को सैंकड़ों गाड़ियों और प्राइवेट चार्टर से लाया जा रहा है। इसे मोदी एयरवेज नाम दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 20 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके थे।
दिलचस्प बात ये है कि सिडनी के जिस कम्युनिटी रिसेप्शन में PM मोदी का कार्यक्रम होने वाला है उसमें 20 हजार लोगों की ही क्षमता है। खुद पीएम एल्बनीज ने QUAD की बैठक के दौरान इसका खुलासा किया था।
#WATCH | Australia: Indian Diaspora in Sydney waiting to welcome Prime Minister Narendra Modi.
— ANI (@ANI) May 22, 2023
Prime Minister Narendra Modi to visit Sydney, Australia in the last leg of his three-nation visit. pic.twitter.com/HIPP1rqfKM
रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, भाषाई, व्यापारिक, व्यावसायिक और धार्मिक पृष्ठभूमि से जुड़े 300 से अधिक प्रवासी संगठनों ने पीएम मोदी के सम्मान समारोह के कार्यक्रम से जुड़ने के लिए पंजीकरण कराया है।
कार्यक्रम में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली गायन, नृत्य एवं संगीत की विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। वहीं, इस कार्यक्रम में सौ से भी अधिक प्रस्तुतियों के लिए आवेदन मिला है।
आपको बता दें कि इस दौरे के दौरान सिडनी के हैरिस पार्क इलाके का नाम भी बदलकर लिटिल इंडिया किया जाएगा। मतलब अब इस जगह की पहचान भारतीयता के तौर पर होगी। हैरिस पार्क सिडनी को वो इलाका है जहां अधिक संख्या में भारतीय नागरिक रहते हैं।
पीएम मोदी के दौरे को लेकर जितनी वहां की जनता उत्सुक है, उससे कहीं अधिक ऑस्ट्रेलिया के पीएम हैं। एल्बनीज ने कहा है कि इस साल की शुरुआत में भारत में बेहद गर्मजोशी से स्वागत करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications