जर्मनी में पीएम मोदी की अपील 'मेक इन इंडिया'
हैनोवर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जर्मनी के हैनोवर मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ जर्मनी की चांसलर एंजेला मॉर्कल भी मौजूद थी। प्रधानमंत्री ने हैनोवर मेले में बोलते हुए दुनिया के सभी देशों को मेक इन इंडिया के मिशन के लिए आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में निर्माण की सभी संभावनायें मौजूद है। यही नहीं डेमॉक्रेसी, डेमॉग्रेफी और डिमांड ये तीनों ही मूलभूत चीजें भारत में निर्माण के लिए सहायक हैं। पीएम ने कहा कि मैं जर्मनी का आभारी हूं कि उसने भारत के साथ पार्टनरशिप को प्राथमिकता दी।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एंजेला मॉर्कल को मेले में भारतीय स्टॉल्स का दौरा कराया साथ ही उन्हें भारती में बिजनेस की संभावनों पर चर्चा की । प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अपार क्षमतायें है ऐसे में बिजनेस की अपार संभावनाओं के बीच दुनिया को भारत का रुख करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications